आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Jan, 2021 05:42 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ऊर्जावान होते हैं। ये हर समय हर कार्य को करने के

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ऊर्जावान होते हैं। ये हर समय हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहते हैं। ये लोग बहुत ही शरारती व नटखट होते हैं। इनका शारीरिक गठन काफी सुडौल होता है। यह लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में समाज सेवा की भावना भी देखने को मिलती है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो धन-दौलत से परिपूर्ण होते हैं। मूलांक 9 वालों की शिक्षा अच्छी होती है। शुरुआती समय में इन्हें कई बार शिक्षा में रुकावट देखने को मिलती है हालांकि ये लोग इन सबसे आगे निकल कर अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन लोगों की हर विषय में रुचि होती है। मूलांक 9 वाले जातकों को पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन, चिकित्सक, दवाइयां आयुर्वेद, फिजियोथैरेपिस्ट, समाज सेवा जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ राजनीति में भी सफल होते देखा गया है।

PunjabKesari birthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष विवाह योग्य जातकों के लिए अनुकूल है। विवाह के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन की खरीदारी का योग बनता है। जनवरी के महीने में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग बनते हैं। मन थोड़ा अशांत रहेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं। फरवरी के महीने में  किसी मंगल कार्य के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। दृढ़ संकल्प लेकर अपने कार्यों को पूरा करें। कार्यालय में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अप्रैल के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। दांपत्य जीवन के सुखों में कमी आ सकती है। मई के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु घर में मां एवं पत्नी के बीच विवाद संभव है। जून के महीने का समय विशेष शुभ है। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। कारोबार व नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में आप किसी विदेशी कला को सीखने की ओर अग्रसर हो सकते हैं। किसी विदेशी मित्र से सम्पर्क हो सकता है। अगस्त अथवा सितंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम-प्रसंग दस्तक दे सकता है। यह समय जीवनसाथी के साथ मधुर बीतेगा। संबंधों में मिठास बढ़ेगी। अक्टूबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। नवंबर के महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं। ऑफिस में किसी सीनियर के साथ बहस हो सकती है। दिसंबर के महीने में परिस्थितियां पहले से बेहतर होगी। समय आपके अनुकूल है। समय का सदुपयोग करें, उत्तम परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे।
PunjabKesari birthday
उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

नीले अथवा काले रंग से परहेज करें।

मंदिर में दही का दान दें।

मां लक्ष्मी की आराधना कर लाल गुलाब का फूल अर्पित करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari birthday
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!