आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 23 Feb, 2021 07:07 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 23 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है।


Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 23 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। मूलांक 5 वालों की गणित के विषय पर अच्छी पकड़ होती है। इन लोगों की व्यापार और वाणिज्य में भी अधिक रुचि होती है। मुख्यतः मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा अपने स्वयं का कारोबार करते हुए देखा गया है। ये लोग बहुत ही मिलनसार प्रवृत्ति के होते हैं। मूलांक 5 वाले किसी से बात करते हुए हिचकते नहीं हैं। इन्हें हर उम्र के लोगों से बात करनी आती है। ये हर परिस्थिति में स्वयं को ढाल लेते हैं। मूलांक 5 वाले हमेशा वो शब्द बोलते हैं, जो इनके श्रोता सुनना पसंद करते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाककला होती है। मूलांक 5 वाले जातकों को घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। ये हमेशा बाहर बहुत आनंद महसूस करते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। मूलांक 5 वाले जातक अपने जीवन साथी को समझते हैं तथा हर परिस्थिति में हर प्रकार से उसका साथ देते हैं।

PunjabKesari Birthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। घर के बड़ों अथवा गुरुजनों से अच्छी सलाह प्राप्त होगी। फरवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। व्यापार संबंधी किसी परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे हो सकते हैं। मई के महीने में आपका कार्य भार बढ़ सकता है। पिता के साथ कोई अनबन हो सकती है। आप तनाव महसूस करेंगे। जून के महीने का समय विशेष  शुभ है। परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। छोटे बहन-भाइयों के साथ व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें। प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है। घर के बड़ों की सलाह लेकर आगे बढ़ें। अगस्त के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अक्टूबर का महीना थोड़ा सावधानी से बिताएं। दिसंबर के महीने का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने का समय  सतर्कता से बिताएं। किसी प्रलोभन में आ कर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें।
 
PunjabKesari Birthday

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

काले अथवा नीले रंग का परहेज करें।

गुरुजनों का सम्मान करें।

पीपल के वृक्ष पर जल दें।

हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

काले चने का दान करें।

आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari Birthday
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!