आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Apr, 2021 09:10 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। मुख्यतः देखा गया है कि मूलांक 8 वाले जातक या तो अपने जीवन में बहुत अच्छे मुकाम हासिल करते हैं या फिर जीवन में आने वाली परेशानियों से थक हार कर निराश होकर बैठ जाते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहता है। मूलांक 8 वाले जातक अपने जीवन में बहुत बार ऐसा महसूस करते हैं कि जहां से चले थे आज भी वहीं पर खड़े हैं। इनके मेहनत और प्रयास इन्हें व्यर्थ होते नजर आते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातकों को परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकने चाहिए। इनका निरंतर प्रयास ही इनकी सफलता की कुंजी होता है। मूलांक 8 वाले जातकों के अंतर्मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है, जिसके बलबूते पर ये लोग जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को देरी से ही सही परंतु सफलता अवश्य प्राप्त होती है। मूलांक 8 वाले जातकों का स्वभाव शांत होता है। ये लोग अंतर्मुखी और चुपचाप रहने वाले होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। इनका बाहरी रूप गंभीर प्रतीत होता है। परंतु इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि ये लोग घमंडी होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक विनोद प्रिय होते हैं। किसी को पहले हानि पहुंचाने के बारे में नहीं सोचते। इनके मित्र बहुत कम होते हैं पर जिन के साथ मित्रता होती है काफी गहरी होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष कार्य थोड़ी धीमी गति से होंगे। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मन में चली आ रही दुविधाओं को समाधान मिलेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। गत समय में मिली उपलब्धियों के कारण अभिमान न करें। जून और जुलाई का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जून के महीने में कोई विद्युत उपकरण खरीदते समय सावधानी बरतें। जुलाई के महीने में किसी की कही सुनी बातों में आकर अपने रिश्ते की मधुरता को खराब न करें। अगस्त के महीने में संतान पक्ष चिंता का कारण बन सकती है। सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में आपके स्वभाव में रूखापन बढ़ सकता है। आलस के कारण आप अकेले रहना पसंद करेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी परंतु कार्य बहुत धीमी गति से होंगे। सितंबर के महीने में अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं और अधूरे कार्यों को पूरा करें। अन्यथा व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों में समय खराब होगा। नवंबर के महीने में ऑफिस में बॉस के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। कोई नया काम शुरू करना चाहेंगे परंतु योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे तो ही सफलता प्राप्त होगी। दिसंबर के महीने में मन व्याकुल रहेगा। अनिंद्रा की परेशानी सता सकती है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं परंतु बड़ा निवेश सोच-समझ कर करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

सरसों के तेल में छाया दर्शन कर मंदिर में दान दें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

 

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!