आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jun, 2021 09:05 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं।  मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं।  मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इनका अनुभव प्रायः इन की उम्र से अधिक होता है। ये लोग हर चीज को बहुत जल्दी ग्रहण करने में सक्षम होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों की शिक्षा उच्च कोटि की होती है। मुख्यतः इन लोगों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्होंने अपने जीवन लक्ष्य काफी कोशिश स्तर के बनाये होते हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिए ये लोग लगातार प्रयास करते हैं और सफलता भी हासिल करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे सलाहकार, शिक्षक, अध्यापक के रूप में कार्य करते हैं। लोग अक्सर इनसे सलाह लेना, इनकी बातें मानना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं। ये लोग अपनी परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक भगवान में गहरी आस्था रखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनमें दूसरों के प्रति सहानुभूति की भावना होती है परंतु स्वयं किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। ये लोग काफी स्वाभिमानी होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष व्यापार और कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। जून के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। एक अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अगस्त के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। व्यर्थ ही पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। नवंबर के महीने में कारोबार संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो कि शुभ रहेंगी। दिसंबर के महीने में पिता के साथ मतभेद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा। कारोबार में तरक्की होगी। फरवरी के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अप्रैल के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। मई के महीने में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने को मिलेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

गुरुजनों एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

सूर्य को जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!