आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jun, 2022 09:11 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है। जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी हंसी-मजाक और हास्य विनोद प्रिय स्वभाव के होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है। जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी हंसी-मजाक और हास्य विनोद प्रिय स्वभाव के होते हैं। ये लोग सब से हंस कर बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को घुल-मिल कर रहना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर और आकर्षक होते हैं। ये लोग स्वयं भी हर सुंदर चीज की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को साफ-सुथरे कपड़े पहनना सज-संवर एवं बन-ठन कर रहना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातकों की शारीरिक बनावट काफी आकर्षक होती है। मूलांक 6 वाले जातकों की उम्र का अंदाजा इनके चेहरे को देखकर नहीं लगाया जा सकता। इन लोगों में बुढ़ापा भी देर से आता है। मूलांक 6 वाले जातकों में विपरीत लिंगी की तरफ गहरा आकर्षण होता है। इन लोगों के खर्चे इनकी आय से अधिक होते हैं। जिसके कारण नकदी धन की कमी बनी रहती है। ये लोग अपनी ऐश्वर्य और शौक पर अधिक खर्च करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक भोग-विलास से परिपूर्ण जीवन जीने में ज्यादा भी इच्छुक होते हैं। ये लोग हमेशा वैभवपूर्ण जिंदगी जीना चाहते हैं। इन लोगों को फैशन, डिजाइन, कॉस्मेटिक, रेडीमेड गारमेंट, मॉडलिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह साल अपने अधूरे काम पूरा करने के लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक सुधार के कार्यों में भागीदार बन सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। जून के महीने में स्वयं के रख-रखाव पर अधिक खर्च होगा। वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। जुलाई के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। गति सीमा का ध्यान रखें। अगस्त के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। सितंबर के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। अक्टूबर के महीने में कोई नया काम शुरू हो सकता है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नवम्बर के महीने में नकदी धन निवेश करना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने में समय आपके अनुकूल है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। आप अपने सभी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में नए साल की शुरुआत के साथ कुछ नए काम आपकी दिनचर्या में जुड़ जाएंगे। फरवरी और मार्च के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। उनकी एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। लोग आप पर व्यर्थ के लांछन लगा सकते हैं। मई के महीने में दोस्तों से मदद मिलेगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें और लाल रंग के गुलाब का फूल अर्पित करें। हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर मस्तक पर तिलक लगाएं। गाय का घी मंदिर में दान करें। पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। काले और नीले रंग से परहेज करें। परनिंदा से परहेज करें। तांबे की गागर में साबुत मूंग की दाल भरकर जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!