Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Apr, 2024 07:40 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान एवं चतुर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। ये लोग वाककला में निपुण होते हैं। अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सामने वाले व्यक्ति के अनुसार शब्दों का चयन करना बखूबी आता है। लोग इनकी बातों से आकर्षित होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को मार्केटिंग, सेल्स मैन जैसे क्षेत्रों में कामयाब रूप से कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। हालांकि शिक्षा पूरी होने के बाद मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रूचि लेते हुए देखा गया है। व्यापारिक लेन-देन अथवा कारोबार में मूलांक 5 वाले जातक बेहतर करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरों से मित्रता करना इन्हें पसंद होता है। इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है परंतु करीबी मित्र कम ही होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बातें छुपा कर नहीं रखते। स्पष्ट रूप से दूसरों को अपनी बातें बताना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है। ये लोग अपने जीवनसाथी से किसी प्रकार का पर्दा नहीं रखते। अपने मन की बातों को बिना किसी छल कपट और बनावट के सामने रख देते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। इस वर्ष कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी। अप्रैल के महीने का समय व्यापार के नजरिए से अच्छा रहेगा। मई के महीने में बहुत ज्यादा शॉर्टकट अपना कर कोई काम करने की कोशिश न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। जून के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। जुलाई के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए औसतन अच्छा रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। सितंबर के महीने में आलस्य के कारण काम आने वाले समय पर डाले जा सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। नवंबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत पर बहुत ज्यादा निवेश न करें। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे लेकिन अपने क्रोध पर काबू रखें। फरवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। मार्च के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। कोई खराब घड़ी घर में न रखें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com