उत्तराखंड चारधाम यात्रा: आज से श्रद्धालुओं के लिए खुले कपाट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Apr, 2018 04:54 PM

uttrakhand char dham yatra starts

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सालाना चारधाम यात्रा आज से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शुरू हो गई। श्रद्धालुओं के पूजा-पाठ के लिए यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के पट आज खोल दिए गए। गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि ठंडे मौसम...

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सालाना चारधाम यात्रा आज से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शुरू हो गई। श्रद्धालुओं के पूजा-पाठ के लिए यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के पट आज खोल दिए गए। गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि ठंडे मौसम की वजह से पिछले करीब छह महीने से बंद पड़े गंगोत्री मंदिर के दरवाजे आज दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर खोल दिए गए। वहीं यमुनोत्री मंदिर के दरवाजे दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर खोले गए। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि देवी गंगा की प्रतिमा डोली में गंगोत्री मंदिर सुबह करीब 10 बजे पहुंची। ठंड के दौरान देवी की प्रतिमा को भैरव घाटी में रखा जाता है। मंदिर के दरवाजों को खोलने से पहले पुजारियों ने करीब तीन घंटे तक यहां विशेष पूजा की। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि इसी तरह की पूजा-अर्चना यमुनोत्री में भी हुई। चारधाम यात्रा के अन्य दो बड़े मंदिर केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट भी  29 अप्रैल और 30 अप्रैल को खुलेंगे।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!