वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी संग अन्य गाएंगे संपूर्ण वंदे मातरम्

Edited By Updated: 25 Sep, 2026 11:15 AM

vande mataram 150th anniversary

आरएसएस के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती के तत्वावधान में वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में 25 सितम्बर, शुक्रवार को देशभर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 11 बजे संपूर्ण वंदे मातरम् गाया जाएगा।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): आरएसएस के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती के तत्वावधान में वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में 25 सितम्बर, शुक्रवार को देशभर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 11 बजे संपूर्ण वंदे मातरम् गाया जाएगा। विद्या भारती के अखिल भारतीय प्रचार संयोजक डा. राम कुमार भावसार व दिल्ली प्रांत प्रचार प्रमुख डा.शैलेश भारद्वाज ने जानकारी संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि देश में 25,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी, आचार्य, अभिभावक एवं नागरिक ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे। 

विद्या भारती दिल्ली प्रांत के महामंत्री डॉ. सतीश माहेश्वरी ने बताया कि दिल्ली में 300 स्थानों पर एक लाख से अधिक विद्यार्थी, आचार्य, अभिभावक, नागरिक ‘नमामि भारतम्’ में सहभागी होंगे। संघ दिल्ली प्रांत के संघ चालक डा.अनिल अग्रवाल व विद्या भारती के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। विद्यालयों में संवाद, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा वन्दे मातरम् के इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा एक साथ सर्वाधिक संख्या में विद्यार्थियों एवं आमजन द्वारा एक स्वर में ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन के रूप में रिकॉर्ड प्रमाणन को सूचीबद्ध किया गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!