घर में Good luck लेकर आते हैं ये Pets

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jun, 2020 10:24 AM

vastu

हिंदू धर्म पुराणों के अनुसार घर में कुछ जीव-जन्तुओं का पालन करना शुभ व कुछ का अशुभ माना जाता है। कुछ ऐसे पशु-पक्षी हैं जिन्हें पालने से घर का वातावरण खुशहाल, समृद्ध और वैभव से युक्त रहता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu for pet animals: हिंदू धर्म पुराणों के अनुसार घर में कुछ जीव-जन्तुओं का पालन करना शुभ व कुछ का अशुभ माना जाता है। कुछ ऐसे पशु-पक्षी हैं जिन्हें पालने से घर का वातावरण खुशहाल, समृद्ध और वैभव से युक्त रहता है। उनके घर में आने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है रोग और शोक छू-मंतर हो जाते हैं, वहीं कुछ जीव-जन्तु ऐसे भी हैं जिन्हें अशुभ माना जाता है। वह घर में नकारात्मकता बढ़ाने के साथ-साथ अशुभता फैलाते हैं। जानें, कौन से जीवों को घर में रखना चाहिए और किन्हें नहीं-

PunjabKesari Vastu for pet animals
हिंदू धर्म में कुत्ते को भैरव का सेवक माना जाता है। घर में कुत्ता रखने व उसे प्रतिदिन भोजन करवाने से धन-समृद्धि आती है।

फेंगशुई के अनुसार मेंढक को घर में रखना शुभ होता है।

मान्यता है कि तोते को किसी भी अनहोनी का पहले ही पता चल जाता है इसलिए तोते को घर में रखना शुभ होता है।

बिल्ली से संबंधित अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ लोग बिल्ली को घर में रखना लक्की मानते हैं तो कुछ अनलक्की। पुराणों के अनुसार घर में बिल्ली का बार-बार आना अशुभ होता है। इसे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक कहा गया है।

PunjabKesari Vastu for pet animals

ऐश्वर्य व सुख की बढ़ोतरी के लिए घर में घोड़ा रखेें।

पुराने समय में ऋषि हिरण पालते थे। चीन के लोगों की मान्यता है कि हिरण को पालने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

घर में कछुआ रखना शुभ माना जाता है। कछुआ भगवान के दशावतारों में से एक है और मां लक्ष्मी का प्रतिनिधि भी माना जाता है।

PunjabKesari Vastu for pet animals

हिंदू धर्म में सांप को पवित्र मानते हैं लेकिन इन्हें पालना शुभ नहीं होता।

चीन और आयरलैंड में सूअर पालना शुभ माना जाता है लेकिन भारत में इसे अशुभता का सूचक कहा जाता है।

चाइनीज वास्तु के अनुसार घर में सुनहरे रंग की मछली रखने से सुख व शांति की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Vastu for pet animals
हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना गया है। गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इन्हें घर में रखकर सेवा करने से अक्षय पुण्यों की प्राप्ति व बीमारियां दूर होती हैं।

खरगोश शीघ्र प्रजनन करने वाला स्तनधारी है। इसको पालने से समृद्धि आती है व बच्चों के लिए शुभ माना जाता है।

ग्रीस, पूर्वी भारत, इजिप्ट आदि स्थानों में सांड को शुभ माना जाता है इसको पालने से शक्ति और समृद्धि का आगमन होता है।

बिच्छु, अजगर और चमगादड़ का घर में होना अशुभ होता है।

घर में हाथी को पालने से गणेश जी की कृपा और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Vastu for pet animals

 

 

Related Story

    IPL
    Chennai Super Kings

    176/4

    18.4

    Royal Challengers Bangalore

    173/6

    20.0

    Chennai Super Kings win by 6 wickets

    RR 9.57
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!