घर के हर कोने में Positivity लाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Edited By Lata,Updated: 22 Sep, 2019 11:00 AM

vastu for home

घर हो या दफ्तर दोनों में सकरात्मक ऊर्जा होना बहुत जरूरी होता है। तभी व्यक्ति का हर काम और दिन अच्छा गुजरता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
घर हो या दफ्तर दोनों में सकरात्मक ऊर्जा होना बहुत जरूरी होता है। तभी व्यक्ति का हर काम और दिन अच्छा गुजरता है। कहते हैं कि अच्छी या बुरी सोच के लिए हमारे स्थान का वास्तु दोष जिम्मेदार होता है। वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर की साज-सजावट भी बहुत मायने रखती है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर और ऑफिस का हर सामान वास्तु के हिसाब से होना चाहिए। यहां तक कि बच्चों का कमरा और शौचालय भी वास्तु के हिसाब से हो तो ही बेहतर होता है। चलिए आज बताते हैं कि घर में सकरात्मकता लाने के लिए वास्तु के किन उपायों का ध्यान में रखना चाहिए। 
PunjabKesari
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए। इसके साथ ही वहां स्वस्तिक,ॐ ,कलश, पवन घंटी,शंख, मछलियों का जोड़ा या आशीर्वाद मुद्रा में बैठे गणेशजी लगाना सर्वोत्तम रहता है।

कहते हैं कि घर या ऑफिस के किसी कोने पर भी हिंसक जानवरों की तस्वीरें नहीं होनी चाहिए। वरना इससे वास्तु दोष पैदा होता है, जोकि घरवालों के बीच झगड़ा पैदा करता है। इसके विपरीत शांति और प्रचुरता की प्रतीक गाय और बल व धैर्य के प्रतीक हाथी की तस्वीरें लगाने से भी घर को सौम्यता मिलती है।
PunjabKesari
दो हंसों या दो लव बर्ड्स की तस्वीर बैडरूम में होनी चाहिए। मधुर दांपत्य के लिए राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाना सकारात्मक होगा।

बच्चों के कमरे में मां सरस्वती की फोटो जरूर लगाएं और इसके लिए उत्तर या पूर्व दिशा ही ठीक होती है। कहते हैं कि इससे उनका मन कहीं ओर नहीं भटकेगा और पढ़ाई में मन लगेगा।  

ऐसा भी माना जाता है कि घर में से दुर्भाग्य को दूर करने के लिए घर से टूटे-फूटे बर्तन या अन्य सामान को निकाल देना चाहिए। इसके साथ ही घर के हर कोने की सफाई करनी चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि कहीं पर भी जाला न हो। 
PunjabKesari
घर में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है घर को साफ़ और सुगन्धित रखना। इसके लिए अगरबत्ती, इत्र, परफ्यूम आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। जहां साफ-सफाई होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मां लक्ष्मी का वास होता है।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!