Vastu में है इस खास चीज़ का महत्व, घर में रखने पर मिलेगी लाभ

Edited By Lata,Updated: 07 Jan, 2021 06:06 PM

vastu sahstra

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व होता है और उनमें इस्तेमाल किए जाने वाले सामान

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व होता है और उनमें इस्तेमाल किए जाने वाले सामान के बिना हर पूजा अधूरी मानी जाती है। वहीं पूजा में प्रयोग किए जाने वाले शंख को बहुत महत्व दिया जाता है। भारतीय संस्कृति में शंख को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। शंख में ओ३म ध्वनि प्रतिध्वनित होती है। पुराणों और शास्त्रों में शंख ध्वनि को बेहद कल्याणकारी माना गया है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार शंखनाद से किसी भी स्थान की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है।
PunjabKesari
वास्तु शास्त्र के मुताबिक शंख में ऐसे कई गुण होते हैं। जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। शंख की आवाज से 'सोई हुई भूमि' जाग्रत होकर शुभ फल देती है। कहा जाता है कि जिस घर में शंख होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है।

मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी की तरह शंख भी सागर से ही उत्पन्न हुआ है। शंख की गिनती समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में होती है। शंख को घर में रखने से बहुत से फायदे होते हैं लेकिन आज हम आपको वास्तु में बताए गए कुछ उपायों के बारे में बताएंगे। जिससे कि अगर किसी व्यक्ति को धन से जुड़ी कोई परेशानी हो तो दूर हो सकती है।
PunjabKesari
कहते हैं कि घर में शंख रखने से वास्तु दोषों से छुटकारा पाया जा सकता हैं। साथ ही धन की प्राप्ति भी होती है। वहीं अगर घर में कोई वास्तु दोष हो तो कमरे के कोने में शंख रखने से वहां का वास्तु दोष दूर हो जाता है। शंखनाद करने से इसकी ध्वनि जहां तक पहुंचती है, वहां खुशहाली एवं समृद्धि बनी रहती है।
PunjabKesari
शंख को विजय, समृद्धि सुख, शांति, यश और लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। प्राकृतिक रूप से शंख कई प्रकार के होते है। इनके 3 प्रमुख प्रकार हैं। जिसमें दक्षिणावृत्ति शंख, मध्यावृत्ति शंख और वामावृत्ति शंख शामिल हैं।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!