Vastu Tips For Pen Holder: घर की इस दिशा में रखें पेन होल्डर, सफलता चूमेगी आपके कदम

Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Dec, 2023 07:39 AM

vastu tips for pen holder

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर वस्तु के लिए सही दिशा निर्धारित होती है। अगर ऐसा न किया जाए तो व्यक्ति को जीवन में छोटी-मोटी परेशानियों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Pen Holder: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर वस्तु के लिए सही दिशा निर्धारित होती है। अगर ऐसा न किया जाए तो व्यक्ति को जीवन में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे उस चीज के बारे में, जिसको शायद आप देखकर भी नजरअंदाज कर देते हों और वो वस्तु है पेन होल्डर। कई लोग पेन का इस्तेमाल करने के बाद इनको इधर-उधर ही रख देते हैं। वास्तु के अनुसार बता दें कि ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना गया है। पेन को रखने के लिए हमेशा होल्डर का उपयोग करना चाहिए। वहीं वास्तु में पेन होल्डर को रखने के लिए भी एक दिशा बताई है। कहते हैं अगर सही दिशा में इसे रख लिया तो कामयाबी हमेशा द्वार खड़ी रहती है। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कि किस दिशा में रखना चाहिए पेन होल्डर।

PunjabKesari Vastu Tips For Pen Holder

Keep pen holder in this direction इस दिशा में रखें पेन होल्डर
पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति के लिए घर में पेन होल्डर को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से छात्रों को कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

Pen holder provides energy ऊर्जा प्रदान करता है पेन होल्डर
वास्तु शास्त्र के अनुसार पेन होल्डर से घर में सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। अगर आप भी इसे किसी भी दिशा में रख देते हैं तो वहां से इसे तुरंत हटा देना चाहिए। इसके अलावा पेन को कभी भी इधर-उधर न रखें।

Do not keep pen without cap बिना कैप के न रखें पेन
अगर आपके भी घर में बिना बात के कलह-क्लेश बना रहता है तो इसकी वजह छोटी-छोटी लापरवाही हो सकती है। जैसे कि पेन को कभी भी पेन होल्डर में बिना कैप के नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को काम में सफलता नहीं मिलती है।

PunjabKesari Vastu Tips For Pen Holder

Choose this color for pen holder पेन होल्डर के लिए इस रंग का करें चुनाव
घर में  पेन होल्डर को रखते समय कलर का भी बेहद ध्यान रखना चाहिए। घर में नीले रंग का पेन होल्डर रखें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनती है।

Keep pen holder at this place in office ऑफिस में इस जगह रखें पेन होल्डर
अगर ऑफिस के टेबल पर पेन होल्डर रखते हैं तो इसे हमेशा पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में व्यक्ति को कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता। इसके अलावा ऐसा करने से प्रमोशन के भी जल्दी चांस बनते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips For Pen Holder

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!