Vastu Tips: घर की खिड़कियों से जुड़ी ये बातें नहीं जानते आप तो ज़रूर जान लें

Edited By Jyoti,Updated: 23 May, 2021 04:04 PM

vastu tips for window in house

​​​​​​​वास्तु शास्त्र में घर के कोने कोने से जुड़ी बातें बताई गई हैं जिन्हें अपनाने से घर में तथा वहां रहने वाले लोगों के जीवन में वास्तु दोष उत्पन्न नहीं होता। आज हम आपको बताने वाले हैं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में घर के कोने कोने से जुड़ी बातें बताई गई हैं जिन्हें अपनाने से घर में तथा वहां रहने वाले लोगों के जीवन में वास्तु दोष उत्पन्न नहीं होता। आज हम आपको बताने वाले हैं इसमें बताए गए खिड़कियों से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में। कहा जाता है कि घर में बनी खिड़कियां वहां के वास्तु को बहुत प्रभावित करती है। इसलिए इनका सही दिशा में होना अधिक अवश्य होता है। क्योंकि अगर यह गलत दिशा में हो तो घर में सुख समृद्धि की जगह दुर्भाग्य का आगमन हो जाता है।

तो आइए जानते हैं खिड़कियों से जुड़े ऐसे ही खास टिप्स- 
वास्तु के अनुसार घर में खिड़कियों की संख्या सम होनी चाहिए उदाहरण 2,4,6,8 आदि। कहा जाता है बिषण संख्या मे खिड़कियों का होना अशुभ माना जाता है। 

विशेषज्ञ बताते हैं कि खिड़कियों के लिए खास दिशाएं निर्धारित की गई हैं। इसके अनुसार घर की पूर्व, पश्चिम एवं उत्तर दिशा में खिड़कियों का होना सबसे शुभ माना जाता है। 
 
ज्योतिष व वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा को सूर्यदेव की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा में अधिक खिड़कियां होनी चाहिए। इस दिशा की खिड़कियां घर में सूर्य की पहली किरणें प्रदान करती हैं, बल्कि साथ ही साथ इससे घर में सौभाग्य का भी आगमन होता है। जिससे घर-परिवार को लोगों के जीवन में तरक्की आती है।

बताया जाता है उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर देव से होता है, जिस कारण इस दिशा की खिड़कियां लाभदायक मानी जाती है।

इस बात का ध्यान रखें कि खिड़कियां दो पल्ले वाली होनी चाहिए, जो अंदर की ओर खुलनी चाहिए। साथ ही साथ इस बात की ओर भी ख्याल दें कि इन्हें खोलने एवं बंद करने में आवाज नहीं होनी चाहिए। 

घर के मुख्यद्वार के दोनों तरफ समान आकार की खिड़कियां होनी चाहिए, कहा जाता है इससे चुंबकीय चक्र पूरा होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह लगातार बना रहता है। 
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!