5 करोड़ लेकर दर्शन के दावे पर विराट कोहली का पलटवार, प्रेमानंद महाराज के प्रति जताई अटूट श्रद्धा

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 05:16 PM

virat kohli premanand maharaj 5 crore controversy

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और आध्तात्मिक संत प्रेमानंद महाराज की मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह की चर्चाएं चल गई है। इसी बीच एक दावा सामने आया कि विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये दिए थे।

Virat Kohli Premanand Maharaj 5 Crore Controversy : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और आध्तात्मिक संत प्रेमानंद महाराज की मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह की चर्चाएं चल गई है। इसी बीच एक दावा सामने आया कि विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये दिए थे। इस दावे ने सोशल मीडिया पर काफी चर्च बटोरी। अब विराट कोहली की ओर से  इस तरह की बातों पर सफाई सामने आई है।  

Virat Kohli Premanand Maharaj 5 Crore Controversy

विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान जाहिर करते हुए कहा है कि उनके लिए  महाराज से मिलना किसी  आर्थिक लेन-देन का विषय नहीं है। उन्होंने  आध्यात्मिक मार्गदर्शन और संत के प्रति  अपनी आस्था को सबसे ऊपर बताया है। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पहले भी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों ने महाराज से बातचीत दौरान आध्यात्मिक जीवन, मन की शांति और ईश्वर के प्रति विश्वास जैसे विषयों पर चर्चा की थी। इन मुलाकातों की तस्वीरों और वीडियों सामने आने  के बाद विराट और अनुष्का के  आध्यात्मिक जुड़ाव की भी खूब चर्चा हुई।

5 करोड़ रुपये देकर दर्शन करने वाले दावे को लेकर विराट की सफाई के बाद यह बात साफ है कि वह प्रेमानंद महाराज के प्रति सम्मान और श्रद्धा रखते हैं। सोशल मीडिया पर किसी भी दावे को सच मानने से पहले उसकी पुष्टि करना जरूरी है। विराट कोहली के लिए क्रिकेट के मैदान पर उपलब्धियों के साथ-साथ आध्यात्मिक जीवन भी चर्चा का विषय रहा है। समय-समय पर वह धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर नजर आते रहे हैं। प्रेमानंद महाराज से उनकी मुलाकात भी इसी आध्यात्मिक जुड़ाव का हिस्सा मानी जा रही है।

Virat Kohli Premanand Maharaj 5 Crore Controversy

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!