Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Apr, 2024 11:53 AM
घर की दीवार पर लगी हुई घड़ी यूं तो समय दिखाने का काम करती है लेकिन इसी के साथ ये आपका समय भी बताती है। अगर ये क्लॉक वास्तु के नियमों के अनुसार लगी है
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Wall Clock Vastu: घर की दीवार पर लगी हुई घड़ी यूं तो समय दिखाने का काम करती है लेकिन इसी के साथ ये आपका समय भी बताती है। अगर ये क्लॉक वास्तु के नियमों के अनुसार लगी है तो ये आपका समय संवार देगी लेकिन अगर ये वास्तु नियमों के अनदेखी कर के लगी हुई है तो ये आपके समय को बिगाड़ सकती है। इसकी वजह से घर का वास्तु दोष खराब हो सकता है या फिर बने-बनाए काम बिगड़ने लगते हैं।
चार दिशाएं होती हैं और चार ही उप दिशाएं होती हैं। क्लॉक की शेप और अंदर के डायल का रंग आपको वास्तु के अनुसार लगाना चाहिए। अगर आप सिर्फ इतनी सी ही बात को ध्यान में रखते हैं तो आपके जीवन की मुश्किलें दूर होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता है। वास्तु में सहायक बनती है घर के ईस्ट में आप रेक्टैंगल शेप की क्लॉक लगाइए, ये क्लॉक आपको दुनियां के साथ तो जोड़ेगी और आपको जीवन में आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। लेकिन गलती से अपने यहां पर अपने राउंड शेप की क्लॉक लगा दी तो यहीं सोशल सर्कल अब आपके रास्ते का कांटा बन जाएगा।
घर के पूर्व स्थान में वाइट कलर की सर्कल क्लॉक न लगाएं। आप घर के पूर्व स्थान में वुडेन बैकग्राउंड वाली, हरे रंग के किसी भी कलर की क्लॉक आप लगा सकते हैं। इसके बाद आपको जीवन में आपके तरक्की देखने को मिलेगी। साउथ-ईस्ट या फिर साउथ की बात करें तो इन दोनों जगह पर ट्राइंगुलर शेप की क्लॉक लगाएं। इस जगह पर येलो या फिर महरून रंग का बैकग्राउंड रखें। इसके बाद आपको धन की कमी कभी भी देखने को नहीं मिलेगी।
घर के साउथ वेस्ट एरिया में स्क्वायर शेप की क्लॉक लगाएं। इस बात का बेहद ध्यान रखें कि इस दिशा में कभी भी कोई और शेप की क्लॉक न लगाएं।
घर के वेस्ट दिशा में राउंड शेप की क्लॉक लगाएं। यहां पर आप सफ़ेद रंग का बैकग्राउंड यूज़ कर सकते हैं। इसके बाद आप जो भी कार्य करेंगे वो प्रॉफिट में कन्वर्ट हो जाएगा।
नार्थ दिशा में आप राउंड शेप की क्लॉक लगा सकते हैं, इसके अलावा आप रेक्टेंगल शेप की क्लॉक लगा सकते हैं।
आपको नार्थ एरिया में आपको सिर्फ रेक्टेंगल शेप की क्लॉक लगानी चाहिए। इस बात का बेहद ध्यान रखें कि इस तरह की क्लॉक कभी भी न लगाएं जो अंदर से ब्लेंक हो। इसकी वजह से आपका समय का चक्र कन्फ्यूजन में बदल जाएगा।
घर के साउथ में आप शीशा न लगाएं। ऐसा करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।