Weekly numerology (25-31 January): जानें, कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Jan, 2021 04:57 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल लेकर आया है।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल लेकर आया है। सप्ताह के शुरुआत में सरकारी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी के साथ अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। किसी मित्र से सहायता प्राप्त होगी। आप साहसिक कार्यों में हिस्सा ले पाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में वाणी पर संयम रखें। अभिमानवश किसी को अपशब्द न कहें। सप्ताह के अंत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आय के नए साधन मिल सकते हैं।  पिता की सेहत का ख्याल रखें। कोई नया कार्य शुरू करने से अभी बचें।
उपाय:- काले अथवा नीले रंग का परहेज करें।
सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताना चाहिए। कुछ कार्यों में असफलताओं के कारण आप मानसिक तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आपका क्रोध आपसे कोई गलत कार्य करवा सकता है। समय संयम से बिताएं। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियों में सुधार आने लगेगा। आप की योजना सफल होने के मार्ग प्रशस्त होंगे। ऑफिस में बॉस से मदद मिल सकती है। आप अपने चारों तरफ की चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। सप्ताह के मध्य में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सप्ताह के अंत में किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए जांच परख अवश्य कर लें।
उपाय:- रात्रि में दूध का सेवन न करें।
माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मुख्यतः सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरूआत का समय रिसर्च अथवा शोध के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। आपका मन गुप्त विद्याओं की ओर भी आकर्षित हो सकता है। मेहनत के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। बुधवार का दिन विशेष रूप से शुभ है। कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग बनते हैं। जातक किसी सरकारी नौकरी हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो सप्ताह के मध्य का समय शुभ है। व्यापार अथवा नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। हर चीज में परफेक्शन ढूंढने के कारण परिणाम में विलंब हो सकता है। सप्ताह के अंत में गले संबंधी कोई विकार उत्पन्न हो सकता है स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं।
सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए इस सप्ताह के शुरुआत का समय अनुकूल है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको अपने कार्य सिद्ध करने के लिए सहायता प्राप्त होगी। आपके कार्य स्वयं ही बनते नजर आएंगे। परंतु सरकारी कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी  रिसर्च वर्क पर कार्य कर रहें हैं तो सप्ताह के मध्य में आपकी सोच, कल्पना शक्ति आपका साथ देगी। आप प्रोजेक्ट को एक नए दृष्टिकोण से देख पाएंगे व समझ पाएंगे। अहम की भावना से बचें। वाणी पर संयम रखें। किसी गुरु अथवा बड़े की सलाह व मार्गदर्शन आपकी सफलता के रास्ते प्रशस्त करेगा। सप्ताह के अंत में आप किसी विदेशी भाषा को सीखने की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
उपाय:-  जौं को जल प्रवाह करें।
मां सरस्वती की आराधना कर नीले रंग के फूल अर्पित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। व्यापार सम्बंधित यात्राओं के योग बनते हैं। कार्यालय में उच्च अधिकारियों से मदद प्राप्त होगी। किसी की बातों में आकर बलपूर्वक कोई गलत निर्णय लेने से बेहतर है कि अपनी सूझबूझ से काम लें। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले पिता की सलाह मददगार साबित होगी। सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। आपका ध्यान संगीत कला नृत्य आदि रचना के क्षेत्रों की ओर आकर्षित हो सकता है। व्यापारिक वर्ग की बात करें तो सप्ताह के अंत में व्यापार विस्तार के योग बनते हैं परन्तु अधिक लालच में अथवा किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें।
उपाय:- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
फिटकरी से दांत साफ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत का समय मूलांक 6 वालों के लिए अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। युवा वर्ग के जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ कार्यों में अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। असंतुलित व्यय के कारण नकदी धन की कमी हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको महसूस होगा कि अपनी अस्त-व्यस्त जिंदगी को संतुलित किया जाए। कार्य को समय अवधि के अंदर पूरा करने की इच्छा आपके अंदर जागरूक होगी। हालांकि आपके मूल स्वभाव के कारण यह योजना चिरस्थाई नहीं रह पाएगी।
उपाय:-  गाय का घी मंदिर में दान दें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए यह सप्ताह औसतन रूप से सकारात्मक रहेगा। सरकारी कार्य बनने के प्रबल योग बनते हैं। ऑफिस में बॉस की मदद और प्रशंसा प्राप्त होगी। किसी अर्ध सरकारी प्रोजेक्ट पर कार्य करने को मिल सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर जाते हैं तो सावधानी बरतें दुर्घटना के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अनिद्रा से ग्रस्त हो सकते हैं। सिर दर्द अथवा तनाव बढ़ सकता है। बेहतर है कि योग का सहारा लें। अंत में परिस्थितियों के कारण आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। मेडिटेशन या अन्य किसी प्रकार की पूजा साधना की तरफ जा सकते हैं।
उपाय:-  कुत्ते को मेथी की रोटी खिलाएं।
परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों को सप्ताह की शुरुआत में  व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। निजी जीवन में देखा जाए तो किसी मांगलिक कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आप में आलस की वृद्धि हो सकती है। कार्य कुछ धीमी गति से होंगे। भाई अथवा मित्रों से विवाद हो सकता है। किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर जाते हैं तो सावधानी बरतें अग्नि संबंधी दुर्घटना के योग बनते हैं। कार्यालय में उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। आपको अपनी बात को रखने के लिए सही समय का इंतजार करना होगा। सप्ताह के अंत में आपको आपकी मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय:-  सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि देव जी के मंदिर में दान करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा संयम से बिताएं। संतान पक्ष आपकी चिंता का कारण बन सकता है। पैरों का दर्द अथवा कमर का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जमीन अथवा प्रॉपर्टी संबंधी किसी मामले में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यर्थ की उत्सुकता में आकर अपना नुकसान न कर बैठें। सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियों में सुधार आने लगेगा। आपको परिवार में अपने विचारों पर सहमति प्राप्त होगी। कार्यालय में अपने सीनियर से मदद मिल सकती है। सप्ताह के अंत का समय प्रतियोगिता में सफलता के योग लेकर आया है। आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं अथवा किसी विदेशी मित्र से मुलाकात या बात हो सकती है।
उपाय:-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।
काले अथवा नीले रंग का परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!