Weekly numerology (17-23rd May): कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 May, 2021 09:40 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। कार्यक्षेत्र पर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियों में सुधार आएगा। इस सप्ताह आप किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपकी योजनाएं सफल होंगी। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार और व्यवसाय में तरक्की होगी। शनिवार के दिन किसी की बातों में आकर कोई अनैतिक काम करने से बचें। मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:-  काले और नीले रंग से परहेज करें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक इस सप्ताह कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। भावुकता में आकर कोई वायदा न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव की परिस्थितियां उत्पन्न होने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय अच्छा रहेगा। आप ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग सफलता हासिल करेंगे। सप्ताह के अंत का समय दोबारा सावधानी से बिताने का है। कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।
उपाय:-  यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सोमवार के दिन कार्यभार थोड़ा ज्यादा बना रहेगा। मेहनत करने से सफलता हासिल होगी। सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता प्राप्त होगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। नकदी धन की स्थिति मजबूत होगी। शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में विस्तार और तरक्की के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है।
उपाय:- पीला रुमाल अपने पास रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह मिले-जुले फल लेकर आया है। अकस्मात ही आप सफलता को हासिल करेंगे परंतु किसी गलत निर्णय के कारण भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में बहुत सी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। कार्य सफल होते-होते रह जाएंगे। व्यर्थ के क्रोध को त्याग दें, अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। पिता की सेहत का ख्याल रखें। किसी अनैतिक कार्य को करने से बचें, अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। घर के बड़ों की सलाह लेकर काम करना फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के अंत में अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। कोई गैरकानूनी तरीका अपनाने से बचें। पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है।
उपाय:-  हरे रंग के कपड़ों से परहेज करें।
सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय पहले से बेहतर रहेगा। कारोबार में नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। लेखन अथवा प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों की कोई रचना प्रकाशित हो सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से व्यतीत करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कमजोर रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में अपनी वाणी पर संयम रखें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें।
उपाय:-  तुलसी के पौधे को जल दें।
पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत का समय ज्यादा अच्छा रहेगा, प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप पूरी उर्जा और मनोबल के साथ अपने कार्य पूरे करेंगे। बल और बुद्धि दोनों के मध्य सामंजस्य स्थापित करके चलें, उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में कार्यभार अधिक होने के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। आपने स्वाभिमान के कारण कोई शॉर्टकट या गलत रास्ता अपनाने से स्वयं को रोकेंगे। माता पिता के साथ सप्ताह के मध्य में कोई अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत समय में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। महिला मित्र एवं महिला सहकर्मी मददगार साबित होंगे।
उपाय:-  वस्त्रों का दान न करें।
गाय का घी मंदिर में दान दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। घर में आयोजित किसी मांगलिक कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपके क्रोध के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। बुधवार का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। पिता की सलाह से काम बनेंगे। सप्ताह के मध्य में नकदी धन की कमी हो सकती है। आपका मन गुप्त विद्याओं की ओर आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के अंत में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। किसी गलत सोच का अनुसरण नुकसानदेह साबित होगा।
उपाय:-  संतान को अपशब्द न कहें।
घर के बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम बनते नजर आएंगे। हांलाकि सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां कुछ मंदी रहेंगी। किसी मित्र के साथ विवाद हो सकता है। ऑफिस में बॉस के साथ बहस हो सकती है। पिता के साथ किसी विषय पर वैचारिक मतभेद आ सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। ईमानदारी से काम करें, आपकी मेहनत सफलता हासिल करेगी। सप्ताह के अंत में किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। समय संयम के साथ बिताने का है। रविवार के दिन आपके मन की कोई बात जो आप नहीं कह पा रहे हैं, अपने किसी मित्र की सहायता से उसे साझा कर पाएंगे।
उपाय:-  काली उड़द की दाल जल परवाह करें।
किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। किसी साहसिक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आप दूसरों की मदद करेंगे। किसी मित्र से अच्छी सलाह प्राप्त हो सकती है। नौकरी अथवा कारोबार में किसी नए प्रस्ताव की प्राप्ति हो सकती है। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। हालांकि सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े में न फंसे। कारोबार संबंधी दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। मांगलिक कार्य के आयोजन में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शनि देव जी के मंदिर में अपनी भूलों की क्षमायाचना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!