Weekly numerology (12th-18th feb): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Feb, 2024 08:38 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे परंतु मंगलवार के दिन किसी प्रलोभन में आकर कोई काम न करें। सप्ताह के मध्य का समय निजी जिम्मेदारियां के इर्द-गिर्द बीतेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। सप्ताह के अंत में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। जिसका प्रभाव आपके संबंधों पर देखने को भी मिल सकता है।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़े मंद रहेंगे। हालांकि सोमवार का दिन फिर भी सकारात्मक परिणाम दिलवा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं परंतु सप्ताह के आगे का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मन मुटाव होने की संभावनाएं बनती है। सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में शारीरिक और मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। छोटे बहन-भाइयों से सहायता प्राप्त होगी।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। गुड़ और शहद का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। शुक्रवार के दिन आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। शनिवार के दिन थोड़ी मेहनत करने से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन विदेशी शिक्षण शैली प्राप्त करने की तरफ आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के मध्य वैवाहिक जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग अपनी रचनाओं को उत्तम आकार देने में सफल रहेंगे। शुक्रवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं। रविवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय :- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गुड़ का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी को पैसा उधार देने से बचें। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए मिले जुले फलों वाला रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए विदेशी आयाम अपनाने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन के सुखों के लिए भी समय सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। शुक्रवार का दिन मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ाएगा। हालांकि सप्ताह के अंत में कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। क्रोध के कारण छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय व्यावसायिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। किसी काम को ज्यादा परफेक्शन से करने के कारण व्यस्त रहेंगे। अपने काम में आधुनिकता और विदेशी आयाम को शामिल करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। कार्य क्षेत्र पर भी किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में काम से संबंधी यात्राएं लगी रहेंगी। कामकाज के कारण व्यस्त भी रहेंगे। किसी नए काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
उपाय:- गुड़ का सेवन न करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। मंगलवार के दिन किसी रुके हुए काम को गति मिलेगी। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की भी योजना बनाएंगे। सप्ताह के मध्य का समय पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। शुक्रवार के दिन निजी खरीदारी के लिए जा सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नकदी धन खर्च होगा। अकस्मात कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। जीवन में कोई प्रेम संबंध दे सकता है। सप्ताह के अंत में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी, जिसके कारण मानसिक और शारीरिक तनाव बन सकता है। अच्छे मार्गदर्शन के चलते अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर समय का लाभ उठाने की कोशिश करें।
उपाय:- गुड़ का दान मंदिर में करें। शनि चालीसा का पाठ करें

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। पुलिस के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। सप्ताह के मध्य में जीवन में प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। टायर खराब होने के कारण गंतव्य स्थल पर पहुंचने में देरी हो सकती है। रविवार का दिन आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। आलस्य को त्याग कर अपने काम को पूरा करें।
उपाय:-  गायत्री मंत्र का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!