Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Sep, 2026 01:08 PM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। भावनाओं में आकर निर्णय लेने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। सप्ताह का आगे का समय आपके लिए पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। रविवार के दिन किसी लुभावने अवसर को देखकर बहुत अधिक निवेश करने से बचें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें। सप्ताह का मध्य विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और किसी मेधावी विद्यार्थी से मिलने की संभावनाएं भी बन सकती हैं। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें तथा दस्तावेजों के इस्तेमाल में भी विशेष सतर्कता रखें।
उपाय: शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए कार्य की शुरुआत को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार की ओर आपका ध्यान अधिक केंद्रित रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। सप्ताह का मध्य आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं बनेंगी। सप्ताह के अंत में आपका मन विदेशी काम की ओर आकर्षित हो सकता है। बच्चे किसी विदेशी शिक्षण शैली को अपनाने का मन बना सकते हैं। रिसर्च एवं अनुसंधान से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
उपाय: दूध में हल्दी डालकर सेवन करें तथा बृहस्पतिवार का उपवास करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। इस सप्ताह आपके लिए परिस्थितियों में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यों में अधिक मेहनत और योजना बनाने के साथ आगे बढ़ना होगा। कारोबार से जुड़े जातकों के लिए नए लोगों के माध्यम से लाभ के अवसर बन सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रहा मतभेद बातचीत के माध्यम से दूर हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में यात्राओं के योग बन सकते हैं तथा किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक हो सकती है।
उपाय: शनिवार के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल का दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में धन से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और पढ़ाई में ध्यान बढ़ेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है।
उपाय: बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग का दान करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक जीवन में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं, लेकिन विलासता पर अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता का समाधान मिलने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें। किसी जरूरतमंद महिला को सफेद वस्तु का दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य के साथ आगे बढ़ें। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर दिक्कत रह सकती है। कारोबार में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। सप्ताह के मध्य में परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं और किसी पुराने जानकार से महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में यात्रा या किसी धार्मिक स्थान से जुड़ी यात्रा के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें। काले-सफेद तिल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन आगे चलकर परिस्थितियों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम में किसी प्रकार की लापरवाही से बचना चाहिए। कारोबार में पुराने कामों से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। सप्ताह के मध्य में आर्थिक निर्णय में सावधानी रखें। किसी को बिना पूरी जानकारी के धन उधार देने से बचें। सप्ताह के अंतिम दिनों में मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। किसी रुके हुए काम के पूरा होने से राहत मिलेगी। करियर से जुड़े मामलों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।
उपाय: शनिवार के दिन शनि मंदिर में तेल अर्पित करें। जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल का दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में धन से जुड़े मामलों में स्थिति बेहतर हो सकती है। किसी पुराने निवेश या रुके हुए भुगतान से लाभ प्राप्त होने के योग बन सकते हैं। हालांकि गुस्से में कोई निर्णय लेने से बचें। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में यात्राओं के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियां में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक परिश्रम से बचना उचित रहेगा।
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com