शुक्र का मकर राशि में आना, इन राशियों का जीवन बनेगा सुहाना

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Feb, 2019 07:56 AM

what happen when venus changes house

वृषभ व तुला राशियों के स्वामी शुक्र को ज्योतिष में स्त्री ग्रह माना जाता है। भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामी शुक्र जीवन में विवाह और संतान का योग भी बनाता हैं। शुक्र को आर्थिक लाभ का कारक भी माना जाता है। शुक्र के ही शुभ या...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

वृषभ व तुला राशियों के स्वामी शुक्र को ज्योतिष में स्त्री ग्रह माना जाता है। भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामी शुक्र जीवन में विवाह और संतान का योग भी बनाता हैं। शुक्र को आर्थिक लाभ का कारक भी माना जाता है। शुक्र के ही शुभ या अशुभ प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि या गरीबी आती है। आकर्षण व कला का कारक भी शुक्र ही है। शुक्र को ही अरुण काल का स्वामी और भोर का तारा कहते हैं। शुक्र का राशि परिवर्तन ज्योतिष में खास घटना है। भौतिक, दांपत्य सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौंदर्य, रोमांस, काम-वासना का कारक शुक्र ग्रह रविवार ता॰ 24.02.19 को रात 22:34 पर धनु राशि से मकर राशि में गोचर कर रहा है तथा शुक्रवार ता॰ 22.03.19 तक मकर राशि में ही रहेगा। कालपुरुष सिद्धान्त के अनुसार शुक्र का मकर में गोचर से कमोडिटी मार्केट और शेयर मार्केट से मंदी मिटेगी साथ ही साथ ये लोगों के पर्सनल लाइफ में सामरसता और मधुरता आएगी। नए कपल्स को लव लाइफ में सफलता भी मिलेगी। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को इससे बड़ा लाभ भी होगा। देश में सक्रिय राजनीति का माहौल बनेगा और कोई स्त्री राजनेता की छवि भी उभरेगी। आएं जानते हैं शुक्र का परिवर्तन मेष से मीन राशि के जीवन में क्या परिणाम लाएगा साथ ही आपको राशि अनुसार बताएंगे खास उपाय। 

PunjabKesariमेष: शुक्र के दशम भाव में गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता लाएगा। उच्च अधिकारी प्रभावित होंगे। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। निंदा करने से बचें अन्यथा समाजिक मानहानि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्र गंभीरता से पढ़ाई करेंगे।
उपाय: किसी सुहागन को आटा दान करें।

PunjabKesariवृष: शुक्र के नवम भाव में गोचर से भाग्य चमकेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। किस के सहयोग से हर मुश्किल आसान हो जाएगी। लंबी यात्रा का प्लान सफल रहेगा। कला क्षेत्र के छात्रों को सफलता मिलेगी।
उपाय: माता लक्ष्मी पर गुलाबी फूल चढ़ाएं।

PunjabKesariमिथुन: शुक्र का अष्टम भाव में गोचर जीवन में उतार-चढ़ाव लाएगा। भावनाओं पर कंट्रोल रखें। मन में कामुकता की अधिकता रहेगी। अहम को खुद पर हावी न होने दें। संतान का विशेष ख्याल रखें। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में भी दिक्कत आएगी।
उपाय: कन्याओं को मखाने की खीर खिलाएं।

PunjabKesari

कर्क: शुक्र का सप्तम भाव में गोचर रोमांस में अधिकता लाएगा। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। जीवनसाथी से गिफ्ट मिलेगा। सिंगल्स के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। नौकरी पेशा लोग अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आपकी सलाह हर कोई लेना चाहेगा।
उपाय: शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं।

PunjabKesariसिंह: शुक्र के छठे भाव में गोचर से शत्रु सक्रिय होंगे। थोड़ा संभल कर चलने की जरूरत है लोग षड्यंत्र करेंगे। नौकरी में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी वाणी पर काबू रखें। दांपत्य में जीवनसाथी से खिन्नता रह सकती है। 
उपाय: पूजा घर में चंदन-कर्पूर जलाकर धूप करें। 

PunjabKesariकन्या: शुक्र का पंचम भाव में गोचर छात्रों के जीवन में रचनात्मकता लाएगा। परिवार के बीच आप लीडर की तरह उभरेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बिज़नेस व नौकरी में सफलता मिलने की संभावना है। कारोबारी पेंडिंग योजनाओं को लागू करेंगे।
उपाय: शिवलिंग पर सफेद चंदन से त्रिपुंड बनाएं। 

तुला: शुक्र का चौथे भाव में गोचर जीवन में सुख लाएगा। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा। नौकरी में काम करने की गति और क्षमता बढ़ेगी। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। 
उपाय: चंदन के इत्र का प्रयोग करें।

वृश्चिक: शुक्र का तीसरे भाव में गोचर पराक्रम बढ़ाएगा। संगीत में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सिंगल को नया लवमेट मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बिना सफलता नहीं मिलेगी। छोटी दूरी की यात्रा के योग हैं। 
उपाय: नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करें।

धनु: शुक्र के दूसरे भाव में गोचर से धन संचार बढ़ेगा। बैंक बैलेंस में इजाफ़ा होगा। आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। घर में मांगलिक कार्य भी सम्पन्न होंगे। आपकी वाणी से समाज में नई पहचान बनेगी। लवमेट आपके प्रति आकर्षण महसूस करेगा।
उपाय: किसी सुहागन को गुलाबी कपड़ा भेंट करें।

मकर: शुक्र के लग्न में गोचर से शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में मनमाफिक फल मिलेंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होने के योग हैं। कला और सौंदर्य के क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
उपाय: रोज़ क्वार्ट्ज़ (लव स्टोन) धरण करें।

कुंभ: शुक्र के द्वादश भाव में गोचर से विलासिता में वृद्धि आएगी। परिवार पर खर्च बढ़ेगा। बिजनेसमैन को विदेश से लाभ होने के योग हैं। बिजनेस के लिए लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। गुप्त शत्रुओं से बचकर रहें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
उपाय: सफ़ेद चंदन की माला से ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें। 

मीन: शुक्र के एकादश भाव में गोचर से बड़ा धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान के साथ प्रमोशन के भी योग हैं। सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। प्रेम और कामुकता में वृद्धि रहेगी। दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। संतान को सामाजिक सम्मान मिलेगा।
उपाय: गुलाबी फूल गंदे नाले में बहाएं।

पंडित कमल नंदलाल
kamal.nandlal@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!