जानिए, किन राशियों के लिए 2025 रहा कष्ट और चुनौतियों से भरा

Edited By Updated: 11 Dec, 2025 12:48 PM

which zodiac signs had a difficult year in 2025

साल 2025 अब समाप्ति की ओर है और हर कोई आने वाले साल 2026 से बेहतर की उम्मीद कर रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ग्रहों की विशेष स्थिति और गोचर के कारण कुछ राशियां ऐसी रहीं जिनके लिए 2025 का साल संघर्षपूर्ण, तनावपूर्ण या कष्टकारी साबित हुआ होगा।

साल 2025 अब समाप्ति की ओर है और हर कोई आने वाले साल 2026 से बेहतर की उम्मीद कर रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ग्रहों की विशेष स्थिति और गोचर के कारण कुछ राशियां ऐसी रहीं जिनके लिए 2025 का साल संघर्षपूर्ण, तनावपूर्ण या कष्टकारी साबित हुआ होगा। यह जानना महत्वपूर्ण है ताकि इन चुनौतियों के कारणों को समझकर 2026 के लिए आध्यात्मिक और व्यावहारिक तैयारी की जा सके। तो आइए जानते हैं उन प्रमुख राशियों के बारे में जिनको 2025 में कठिनाइयां का सामना करना पड़ा था। 

Which zodiac signs had a difficult year in 2025

मिथुन राशि
2025 में राहु और अन्य ग्रहों की स्थिति के कारण मिथुन राशि के जातकों को मानसिक उथल-पुथल और निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इन्हें बनते कामों में अचानक रुकावटें, बेवजह की भागदौड़ और आत्मविश्वास की कमी महसूस हुई। 2025 में इस राशि के जातकों को साझेदारी और आर्थिक लेन-देन में धोखा मिला। सेहत के मामले में भी इन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए साल 2025 कुछ खास नहीं रहा। बिजनेस के मामले में भी इन्हें भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा। इस दौरान जातकों को करियर में अधिक मेहनत करने के बावजूद कम परिणाम मिले। 2025 इस राशि के जाातकों के  स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और मानसिक तनाव पर हावी रहा। 

Which zodiac signs had a difficult year in 2025

मकर राशि 
मकर राशि पर लंबे समय से चल रही शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 2025 में भी महत्वपूर्ण था। यह अवधि कार्य, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत संबंधों में दबाव और विलंब पैदा करती है। परिवार के साथ इन लोगों के तालमेल खासा अच्छे नहीं रहें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी बार-बार निराशा का सामना करना पड़ा। 

कुंभ राशि 
2025 में कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण चल रहा था। यह चरण आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। 2025 में इन्हें खर्चों में वृद्धि, धन हानि की आशंका और रिश्तों में गलतफहमियों का सामना करना पड़ा। काम में अत्यधिक बोझ और थकान महसूस हुई। 

Which zodiac signs had a difficult year in 2025

 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!