कुंवारी कन्याओं से लेकर पुरुषों तक, कौन-कौन रख सकता है छठ का व्रत? जानें क्या कहते हैं नियम

Edited By Updated: 15 Nov, 2026 12:34 PM

who can keep chhath vrat 2026

लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ अपनी कठोर तपस्या और पवित्रता के लिए जाना जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं।

Who Can Keep Chhath Vrat 2026 : लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ अपनी कठोर तपस्या और पवित्रता के लिए जाना जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह  जिज्ञासा बनी रहती है कि क्या छठ का व्रत केवल विवाहित महिलाओं के लिए ही हैं या फिर कुंवारी लड़कियां और पुरुष भी इस महाव्रत को रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं धार्मिक मान्यताएं और परंपराएंइस बारे में क्या कहती हैं। 

क्या कुंवारी कन्याएं रख सकती हैं छठ व्रत?

धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं के अनुसार, छठ व्रत रखने के लिए विवाहित होना अनिवार्य नहीं है। कुंवारी कन्याएं भी पूरी श्रद्धा, विश्वास और पारिवारिक परंपराओं के अनुसार छठी मैया और सूर्य देव का व्रत रख सकती हैं। कई क्षेत्रों में अविवाहित लड़कियां अच्छे जीवनसाथी, घर की सुख-समृद्धि और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यह व्रत करती हैं। हालांकि, कुछ परिवारों और पारंपरिक मान्यताओं में इस व्रत के कठोर नियमों को देखते हुए कुंवारी लड़कियों को निर्जला व्रत रखने से मना भी किया जाता है। ऐसे में यदि कोई अविवाहित युवती व्रत नहीं रख पाती है, तो वह पूजा की तैयारियों में सहयोग करके, ठेकुआ व प्रसाद बनाने में हाथ बंटाकर और सूर्य देव को अर्घ्य देकर भी पुण्य की भागी बन सकती है।

क्या पुरुष भी कर सकते हैं छठ पूजा?

छठ महापर्व केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पुरुष भी पूरी निष्ठा और नियमों के साथ यह व्रत रख सकते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत काल में सूर्य पुत्र कर्ण ने सर्वप्रथम पानी में खड़े होकर सूर्य देव की उपासना और अर्घ्य देने की परंपरा शुरू की थी। यही कारण है कि आज भी बड़ी संख्या में पुरुष 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सिर पर दउरा उठाते हैं और घाट पर जाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं। कई परिवारों में विवाहित या जनेऊ धारण करने वाले पुरुष पीढ़ियों से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं।

व्रत रखने वालों के लिए जरूरी नियम और सावधानियां

नहाय-खाय से लेकर पारण तक पूरे घर में सात्विकता का पालन किया जाता है। लहसुन, प्याज और तामसिक चीजों से पूरी तरह दूरी रखी जाती है।

व्रत के चार दिनों के दौरान व्रती बिस्तर के बजाय जमीन पर चटाई या कंबल बिछाकर सोते हैं और धुले हुए या नए बिना सिले वस्त्र धारण करते हैं।

चूंकि छठ में लगभग 36 घंटे तक अन्न और जल का त्याग करना पड़ता है, इसलिए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अपनी शारीरिक क्षमता और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही व्रत रखने का निर्णय लेना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!