सरकारी स्कूलों की 6.23 लाख छात्राओं को मिलेंगे फ्री सैनेटरी पैड

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Apr, 2019 09:07 AM

6 23 lakh girls of government schools will get free sanitary pad

पीरियड्स के दिनों में छात्राओं को होने वाली परेशानी व उनके स्वास्थय एवं सफाई का ध्यान रखने के लिए सरकार ने कदम बढ़ाए हैं।  इस शृंखला में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के 22 जिलों के सभी सरकारी स्कूलों में

लुधियाना (विक्की): पीरियड्स के दिनों में छात्राओं को होने वाली परेशानी व उनके स्वास्थय एवं सफाई का ध्यान रखने के लिए सरकार ने कदम बढ़ाए हैं।  इस शृंखला में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के 22 जिलों के सभी सरकारी स्कूलों में 6वीं से 12वीं कक्षा तक पढऩे वाली करीब 6.22 लाख छात्राओं को फ्री सैनेटरी नैपकिन (पैड) उपलब्ध करवाए जाएंगे। 

डी.जी.एस.ई. की ओर से स्कूलों को 
उक्त बारे निर्देश देने के साथ ही कई जिलों में सैनेटरी नैपकिन पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक लुधियाना, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब समेत 8 जिलों के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए सैनेटरी नैपकिन्स पहुंच चुके हैं जबकि अन्य जिलों में सैनेटरी पैड पहुंचाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। किस जिले में कितनी छात्राओं को मिलेंगे सैनेटरी नैपकिन

 

जिला   लड़कियों की संख्या नैपकिन्स की संख्या
अमृतसर   47239  850302
बरनाला  14630  263340
बठिंडा  34070 613260
फरीदकोट  16161  290898
फतेहगढ़ साहिब   14399   259182
फाजिल्का 31943   574974
लुधियाना  59850   1077300
रूपनगर 17061  257562
फिरोजपुर  21752  391536
पटियाला   46375 834750
पठानकोट 14309  257562
मुक्तसर  25153 452754
मोगा 26303  473454
मानसा   23657 425826
गुरदासपुर  37724  679032
होशियारपुर  35741 643338
जालंधर 42396  763128
कपूरथला 16116     290088
शहीद भगत सिंह नगर  13461 242298
संगरूर 38799 698382
एस.ए.एस. नगर  19145   344610
तरनतारन 26606   478908
कुल   622890 11212020

   

   

    
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!