यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 6 अगस्त से लखनऊ विश्वविद्यालय शुरू करेगा एग्जाम

Edited By Updated: 04 Aug, 2021 03:51 PM

admit card issued for up bed entrance exam

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा देने जा करे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं।

एजुकेशन डेस्क- लखनऊ विश्वविद्यालय ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। जिन उम्मीदवारों ने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे लखनऊ विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, lkouniv.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2021 की यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त 2021 को किया जाएगा। दो पालियों में एग्जाम का आयोजन किया जाएगा जोकि सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे शुरू होंगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • लखनऊ विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, lkouniv.ac.in पर विजिट करें।
  • यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा सेक्शन में जाएं।
  • यहां प्रवेश पत्र डाउनलोड से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंट आउट ले लें।


बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा भाग लेने वाले संस्थानों में बीएड कोर्स में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2021 का आयोजन पहले 19 मई 2021 को किया जाना था। हालांकि, उत्तर प्रदेश में कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर परीक्षा को स्थगित करने के लिए घोषणा 17 अप्रैल 2021 को की गयी थी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!