Daily horoscope : इन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है आज का दिन
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Jun, 2026 07:48 AM

मेष : डरे-डरे मन तथा कमजोर मनोबल के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने तथा उसे उसके टारगेट
मेष : डरे-डरे मन तथा कमजोर मनोबल के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने तथा उसे उसके टारगेट की तरफ ले जाने की हिम्मत न कर सकेंगे।
वृष: यत्न करने पर प्लानिंग-प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेचीदगी हटेगी, इरादों में मजबूती, धार्मिक कामों में ध्यान रहेगा।
मिथुन: किसी जमीनी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, मान-सम्मान की प्राप्ति, आम हालात भी कामयाबी देने वाला।
कर्क : मित्र तथा कामकाजी साथी तालमेल रखेंगे तथा सहयोग करेंगे, मगर सेहत के मामले में अटैंन्टिव रहना सही रहेगा।
सिंह : व्यापार कारोबार में लाभ वाला समय, कामकाजी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।
कन्या : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, आम तौर पर आप हर मोर्चा पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे, शुभ कामों में ध्यान।
तुला: खर्चों का जोर, टाले जा सकने वाले खर्चों को टाल देना सही रहेगा, अपनी पेमैंट भी किसी के नीचे न फंसने दें।
वृश्चिक: खेती उत्पादों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं, बुटीक, गारमैंट्स का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।
धनु : सरकारी, गैर-सरकारी कामों में कदम बढ़त की तरफ, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।
मकर: आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, कामकाजी भागदौड़ रहेगी।
कुंभ: पेट के मामले में लापरवाह न रहना चाहिए, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करना चाहिए, मगर अर्थ दशा ठीक-ठाक रहेगी।
मीन : व्यापार तथा कामकाज की दशा सुखद, सफलता साथ देगी, मगर शीत वस्तुएं परहेज के साथ यूज करें।