अचानक लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक फिसला

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 12:51 PM

stock market takes a sudden tumble bse slips over 500 points

एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली और निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दबाव के बीच आज सेंसेक्स और निफ्टी अचानक धड़ाम हो गए। शुरुआती कारोबार में रिकवरी के संकेत देने के बाद बाजार फिर दबाव में आ गया और प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी दोनों लाल निशान में...

बिजनेस डेस्कः एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली और निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दबाव के बीच आज सेंसेक्स और निफ्टी अचानक धड़ाम हो गए। शुरुआती कारोबार में रिकवरी के संकेत देने के बाद बाजार फिर दबाव में आ गया और प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 500 अंक से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी गिरकर 24000 के नीचे आ गया।

खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 531.42 अंक गिरकर 76,562.65 और निफ्टी भी 166.50 अंक की फिसलन के साथ 23,936.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में गिरावट की ये हैं वजहें....

IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

बाजार की गिरावट में आईटी और मेटल सेक्टर सबसे बड़े दबाव का कारण बने। आईटी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा टूटा, जबकि मेटल इंडेक्स में ढाई फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा पीएसयू बैंक शेयरों में भी कमजोरी रही। हालांकि फार्मा सेक्टर में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली लेकिन यह बाजार को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं रही।

एशियाई बाजारों से भारी दबाव

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर भी भारतीय बाजार पर देखने को मिला। अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में टेक शेयरों पर दबाव रहा, जिसके चलते प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। जापान, हांगकांग, चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया के प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की धारणा कमजोर हुई।

Nifty की एक्सपायरी

आज निफ्टी के इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी है तो इसका मार्केट पर असर दिख रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!