Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jun, 2026 10:29 AM

Aaj Ka Good Luck ( 24th June 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार 24 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और शुभ अवसर लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति करियर, व्यापार, धन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर विशेष प्रभाव डालेगी। आइए जानते हैं कि आज...
Aaj Ka Good Luck ( 24th June 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार 24 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और शुभ अवसर लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति करियर, व्यापार, धन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर विशेष प्रभाव डालेगी। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि का गुडलक कितना साथ देगा और भाग्य बढ़ाने के लिए कौन-सा काम करना चाहिए।
मेष- शत्रुओं का नाश और सुनहरी भविष्य का आगाज होगा। नए प्यार में लाभ, समाज में ख्याति, यश-वैभव का डंका बजेगा। करीबी से सावधान रहें।
क्या करें- अपनी उपलब्धियों को स्वीकार करें।
वृष- विदेश में नौकरी की बात चल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर होने से स्वभाव में क्रोध बना रह सकता है। माता-पिता को कष्ट से बाहर निकालने में कामयाब होंगे।
क्या करें- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
मिथुन-नए संपर्क बनेंगे, व्यवसायिक लाभ होगा लेकिन किसी पर भी विश्वास न करें। सकारात्मक सोच से भाग्य मजबूत होगा। पुराने तनाव कम हो सकते हैं।
क्या करें- खुद की आलोचना कम करें।
कर्क- किसी महत्वपूर्ण कार्य में प्रगति हो सकती है। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार आएगा।
क्या करें- क्षमा करना सीखें।
सिंह- आज आध्यात्मिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से अच्छा दिन रह सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। ईश्वर की कृपा का अनुभव होगा।
क्या करें- नियमित रूप से प्रेरणादायक साहित्य पढ़ें।
कन्या- मित्र वेश में शत्रु से सावधान रहें, धोखे और षड्यंत्र से गुजरना पड़ सकता है। लम्बी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। नए दोस्त बनेंगे।
क्या करें- अपने निर्णयों पर भरोसा रखें।
तुला- आज का दिन आपके परिवार के लिए काफी अच्छा साबित होगा। भाई-बहनों के साथ किया गया काम सफल होगा। अपने फ्यूचर के बारे में सोचेंगे। इससे आपका मन शांत रहेगा।
क्या करें- भावनाओं को दबाने के बजाय व्यक्त करें।
वृश्चिक- कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। भविष्य की मजबूत योजना बनाएंगे। नए लोगों से मुलाकात और नए अवसर मिलने की संभावना है। नेटवर्किंग से लाभ होगा।
क्या करें- कला, संगीत या रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ें।
धनु- जमीन या मकान खरीदने का योग बन रहा है। सुख की प्राप्ति होगी। उच्च योग में चल रहे विघ्न समाप्त होंगे। कार्यों में सफलता से प्रसन्नता होगी।
क्या करें- सामाजिक गतिविधियों में भाग लें।
मकर- इस समय कोई मुनाफे का सौदा हो सकता है। आज आपका दिन आपके लव मेट के साथ अच्छा बीतेगा। आपकी भगवान में गहराई से आस्था बढ़ेगी।
क्या करें- अपने लक्ष्यों को छोटे चरणों में बांटें।
कुंभ- शिक्षा, प्रतियोगिता और करियर से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। पुश्तैनी संपत्ति से धन लाभ होगा।
क्या करें- परिवार और मित्रों के लिए समय निकालें।
मीन- नई उपलब्धि मिलेगी। जिससे आपका आने वाला कल बेहतरीन बनेगा। धैर्य और अनुशासन का अच्छा फल मिलेगा। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
क्या करें- आध्यात्मिक साधना से जुड़ें।