Edited By rajesh kumar,Updated: 10 Mar, 2021 01:53 PM

भारतीय वायु सेना (IAF) ने वायु सेना कॉमन एडमिशन ऑनलाइन टेस्ट (AFCAT 2021) का परिणाम जारी कर दिया है। IAF ने आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर नतीजे जारी किए हैं। उम्मीदवार इस पोर्टल के जरिए अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से परिणाम चेक कर सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क: भारतीय वायु सेना (IAF) ने वायु सेना कॉमन एडमिशन ऑनलाइन टेस्ट (AFCAT 2021) का परिणाम जारी कर दिया है। IAF ने आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर नतीजे जारी किए हैं। उम्मीदवार इस पोर्टल के जरिए अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।
बता दें कि, इंडियन एयरफोर्स ने AFCAT 2021 परीक्षा 20 फरवरी, 21 और 22, 2021 फरवरी को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में क्वालीफाई करते हैं, उन्हें फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना पड़ेगा। भर्ती परीक्षा से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।
AFCAT result 2021: ऐसे चेक करें परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
होमपेज पर, AFCAT परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें।
अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग करके सबमिट करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनोलड कर लें।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें