Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 06:40 PM
सीबीएसई ने पहली क्लास से आठवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के लिए अगली क्लास...
नई दिल्ली : सीबीएसई ने पहली क्लास से आठवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के लिए अगली क्लास में प्रमोट करने के नियमों में बदलाव किया है। एमएचआरडी की ओर से स्कूलों को जारी किए गए नए निर्देशों के मुताबिक अगर पहली से 8वीं क्लास तक कोई स्टूडेंट् यदि तीन विषयों में फेल हो जाता है तो उसे अगली कक्षा में नहीं भेजा जाएगा। वहीं 9वीं की वार्षिक परीक्षा में दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को भी 10वीं में प्रमोट नहीं किया जाएगा। इसके लिए सीबीएसई ने सभी स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी किया है। 2018 से ही इस नियम को लागू कर दिया गया है। इसकी सूचना सभी स्कूलों को दी गयी है। नए नियम का असर स्कूलों के रिजल्ट पर भी हुआ है।अभी तक कई स्कूलों में रिजल्ट निकल चुका है तो कई में रिजल्ट इस हफ्ते घोषित किया जाएगा।
अब तक ग्रेड में मिलता था अंक
अभी तक सीबीएसई स्कूलों के रिजल्ट में ग्रेड पर अधिक जोर दिया जाता था। इस कारण ग्रेड कम आने के बाद भी उन्हें अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाता था। इस बार से ग्रेड के साथ अंक भी दिये जाने लगे हैं।
अभिभावकों को दी जा रही सूचना
कई स्कूलों में पहले से ही इसकी जानकारी अभिभावकों को दी जा रही है। चूंकि अभिभावक रिजल्ट खराब होने के बाद प्रमोट के लिए स्कूल का चक्कर लगाना शुरू करते हैं। इस बार सीबीएसई के नियम की जानकारी स्कूलों ने अभिभावकों को पहले ही दे दी है।