विभाग ने निंदा होने के बाद दिव्यांग महिला अध्यापक का तबादला किया रद्द

Edited By pooja,Updated: 01 Dec, 2018 12:52 PM

divyanga female teacher canceled transfer of duty

शिक्षा विभाग ने एस.एस.ए. रमसा अध्यापकों के संघर्ष को दबाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। विभाग ने शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी के गृह जिले में अध्यापकों के आरजी तौर पर तबादले कर दिए हैं।

अमृतसर: शिक्षा विभाग ने एस.एस.ए. रमसा अध्यापकों के संघर्ष को दबाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। विभाग ने शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी के गृह जिले में अध्यापकों के आरजी तौर पर तबादले कर दिए हैं। विभाग ने इनमें दिव्यांग महिला अध्यापक का भी तबादला कर दिया था परंतु सोशल मीडिया और विभाग की निंदा के बाद अधिकारियों द्वारा यह तबादला रद्द कर दिया गया है। 

 

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में एस.एस.ए. रमसा अध्यापकों की सेवाओं को राज्य सरकार के अधीन लाने हेतु 42800 वेतन ले रहे अध्यापकों को 15300 देने का फैसला किया था। विभाग के इस फैसले के खिलाफ उक्त अध्यापक वर्ग सड़कों पर उतर आया और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के शहर पटियाला में पक्के तौर पर धरना लगाकर बैठा हुआ है। अध्यापकों द्वारा सांझा अध्यापक मोर्चो के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री और अन्य मंत्रियों के जिलों में झंडा मार्च करके सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विभाग ने 30 नवम्बर का समय निर्धारित करके एस.एस.ए. रमसा अध्यापकों को कहा था कि वे विभाग द्वारा दी गई सुविधा को अपनाते हुए कम्प्यूटर जरिए अपनी रजामंदी विभाग को दें परन्तु अध्यापिकाओं ने विभाग की मांग पर गौर न कर अपनी सेवाएं बिना शर्त रैगुलर करने और 42800 वेतन लेने की बात दोहराई।
 
विभाग द्वारा अब अरजिन्द्र कलेर मैथ मिस्ट्रेस स.स.स. स्कूल चाटीविंड लेहल का स.मि.स. रानियां, पूनम अंग्रेजी मिस्ट्रेस स.स.स.स. चम्यारी का स.ह.स. जाफरकोट, हरजीत कौर विज्ञान मिस्ट्रेस स.ह.स. मीरांकोट कलां का स.मि.स. तेरा कला, परमजीत कौर मैथ मिस्ट्रेस स.स.स.स. तलवंडी दसोधा सिंह का स.मि.स. कोटली अम्ब, समीर सिंह मैथ मिस्ट्रेस स.स.स.स. वरपाल का स.मि.स. (लड़के) मेहता, पायल शर्मा अंग्रेजी मिस्ट्रेस स.ह.स. चोगांवा का स.मि.स. लोधीगुज्जर, हरविन्द्र सिंह मैथ मास्टर स.स.स.स. लोपोके का स.मि.स. लोधीगुजर, ज्योति बाला अंग्रेजी मिस्ट्रेस स.ह.स. स्तरीय का स.मि.स. मुहावा, अरुण शर्मा मैथ मिस्ट्रेस स.मि.स बोपराय खुर्द का स.ह.स. दाऊके, हरजीत सिंह पंजाबी मास्टर स.स.स.स. कत्थूनंगल का स.मि.स नंगली कला, आरती अंग्रेजी मिस्ट्रेस स.स.स.स. जेठूवाल का स.मि.स. टकापुर, नवनीत कौर पंजाबी मिस्ट्रेस स.ह.स. मीरांकोट कला का स.मि.स. कोलोवाल, जसपाल सिंह मैथ मास्टर स.ह.स. इब्बण कला का स.ह.स. कड्याल, रविन्द्र सिंह विज्ञान मास्टर स.स.स.स. वरपाल कला का स.ह.स. सोडिया, बलविन्द्र सिंह पंजाबी मास्टर स.ह.स. सैदपुर का स.ह.स. भीलोवाल (तरसिक्का), अमरप्रीत कौर अंग्रेजी मिस्ट्रेस स.स.स.स. तलवंडी दसोदा सिंह का स.मि.स. कोटला सैदा, गुरजीत सिंह मैथ मास्टर स.स.स.स. चब्बा का स.मि.स. तेड़ा राजपूतों, पूजा चावला अंग्रेजी मिस्ट्रेस स.ह.स. चेतनपुरा का स.मि.स. गुराला, अलका जोशी अंग्रेजी मिस्ट्रेस स.स.स.स. कोटली मल्ल्यिां का स.मि.स. सारंगदेव, शैली सारंगल विज्ञान मिस्ट्रेस स.ह.स. कोट महताब का स.मि.स. भीलोवाल कच्चा, रवि कुमार मैथ मास्टर स.स.स.स.(कं) बुताला का स.ह.स. चाटीविंड, नवजोत सिंह विज्ञान मास्टर स.मि.स. ठ_िया का स.ह.स. हेतमपुरा, सुखदेव सिंह अ.क. टीचर स.मि.स. राय स.ह.स. हेतमपुरा, अवतार सिंह पी.टी.आई. स.मि.स. राय का स.ह.स. हेतमपुरा, नवजोध सिंह मैथ मास्टर स.ह.स. मानावाला का स.मि.स. धरदयो, नवदीप सिंह स.स. मास्टर स.ह.स. मानावाला का स.ह.स. कड्याल, पंकज विज्ञान मास्टर स.मि.स. भोएवाली का स.ह.स. कड्याल, सिमरजीत कौर विज्ञान मिस्ट्रेस स.स.स.स. बारके गिल्लों का स.मि.स. लांवे, परमिन्द्र कौर अंग्रेजी मिस्ट्रेस स.मि.स. नेशटा का स.ह.स. दाऊके, कंवलजीत सिंह विज्ञान मास्टर स.स.स.स. बंडाला का स.मि.स. धरदयों, अमनदीप कौर पंजाबी मिस्ट्रेस स.स.स.स. तिमोवाल का स.स.स.स. सठियाला, चरनजीत सिंह मैथ मास्टर स.स.स.स. वडाला भिट्टेवड्ड का स.मि.स. बाठ, रणजोध सिंह पी.टी.आई., स.ह.स. रुडाला का स.मि.स. सारंगदेव, सुधा बाला हिंदी मिस्ट्रेस स.मि.स. आदर्श नगर का स.मि.स. रोखे, अमरजीत कौर अंग्रेजी मिस्ट्रेस स.स.स.स. छहर्टा का स.मि.स. तलवंडी राय दादू, बलजीत कौर पंजाबी मिस्ट्रेस स.स.स.स. गुमानपुरा का स.मि.स. भीलोवाल कच्चा, मीनू आनंद मैथ मिस्ट्रेस स.स.स.स. (कं) वेरका का स.मि.स. रईआ आदि के तबादले कर दिए गए हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!