Edited By ,Updated: 05 Jan, 2017 12:09 PM
आजकल के समय में बच्चे इंजीनियर और डॉक्टर से हट कर कुछ करना चाहते हैं। इसीलिए वह ऐसे प्रोफेशन की तलाश में रहते हैं जिसमें अच्छी ग्रोथ के साथ-साथ अच्छी सैलरी भी मिले। आने वाला समय ऐसी ...
नई दिल्ली : आजकल के समय में बच्चे इंजीनियर और डॉक्टर से हट कर कुछ करना चाहते हैं। इसीलिए वह ऐसे प्रोफेशन की तलाश में रहते हैं जिसमें अच्छी ग्रोथ के साथ-साथ अच्छी सैलरी भी मिले। आने वाला समय ऐसी ही नौकरियों का है।
न्यूट्रीशनिस्ट-
न्यूट्रीशनिस्ट की मांग बढ़ती जा रही है। लोग अब अपने खान-पान को लेकर काफी सचेत हो गए हैं। न्यूट्रीशनिस्ट लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित भोजन के बारे में बताते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट चाहें तो अस्पताल के साथ काम कर सकते हैं या फ्रीलांसिंग कर सकते हैं।
सोशल मीडिया मैनेजर-
हर कंपनी के सोशल मीडिया को हैंडल करने का काम सोशल मीडिया मैनेजर का होता है। सोशल मीडिया का रोल मार्केटिंग के लिहाज से काफी अहम होता है। इसलिए कंपनी को अच्छे सोशल मीडिया मैनेजर की काफी जरूरत होती है जो उनके जरूरतों के हिसाब से स्ट्रैटजी बना सके।
ऐप डेवलपर-
स्मार्टफोन्स और तकनीक ने इस क्षेत्र को काफी बढ़ा दिया है। आजकल तो नए-नए ऐप्स मार्केट में आ रहे हैं। इनको बनाने का आइडिया और मेहनत ऐप डेवलपर की होती है। तकनीक और सॉप्टवेयर से जिनको प्यार है, उनके लिए यह करियर बेहतरीन है।