Harry Potter से सुलझेगी कानून की उलझनें, इस कॉलेज ने किया सिलेबस में शामिल

Edited By bharti,Updated: 24 Oct, 2018 04:39 PM

harry potter confusion law college syllabus students

हैरी पॉटर अब सिर्फ मनोरंजन की दुनिया तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्टूडेंट्स इसकी पढ़ाई भी करेंगे। कोलकाता ...

नई दिल्ली : हैरी पॉटर अब सिर्फ मनोरंजन की दुनिया तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्टूडेंट्स इसकी पढ़ाई भी करेंगे। कोलकाता की नेशनल यूनिर्विसटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज (एनयूजेएस) के छात्रों के लिए जादुई यथार्थवाद से भरे अनोखे उपन्यास हैरी पॉटर के चरित्रों के तर्कों एवं घटनाओं के आधार पर एक ऐसा अनूठा पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, ताकि वे जेके रॉलिंग की इस कृति में वर्णित आभासी दुनिया की बातों से वास्तविक संसार की कानूनी उलझनों को समझ एवं सुलझा सकें।
PunjabKesari
'एन इंटरफेस विट्वीन फैंटेसी फिक्शन लिटरेचर एंड लॉ: स्पेशल फोकस ऑन रॉलिंग्स पॉटरवर्स' नाम का ये पाठ्यकम एलएलबी (उपाधि) के चौथे और पांचवें साल के स्टूडेंट्स के लिए विकल्प के तौर पर तैयार किया गया है। इसे तैयार करने वाले सहायक प्रोफेसर शौभिक कुमार गुहा ने बताया कि यह पाठ्यक्रम प्रयोगर्धिमता से प्रेरित है और ये न केवल विधि के विद्यार्थियों ,अपितु अध्यापकों के अध्ययन-अध्यापन के लिए भी उपयुक्त होगा। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्र पूरी तरह से एक नवीन पृष्ठभूमि में विधि के सिद्धांतों को समझेंगे।
PunjabKesari
रिपोर्ट्स के अनुसार, पॉटरवर्स नाम से मशहूर फिक्शन-लॉ कोर्स अमेरिका की कंसास और फ्रॉस्टबर्ग यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाता है। यूके की कुछ यूनिवर्सिटी में भी ये सिलेबस में शामिल है। इसके अलावा, भारत में भी 2012 में सोनीपत के जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल के सिलेबस में इसे शामिल किया गया था। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!