देश को मिली नए विद्यालयों की सौगात, जानें- कहां कहां खुल रहे केंद्रीय विद्यालय

Edited By Riya bawa,Updated: 12 Oct, 2019 10:05 AM

hrd minister ramesh pokhriyal inaugurates five jawahar navodaya vidyalayas

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक...

नई दिल्ली: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देश को नए विद्यालयों की सौगात दी है। उन्होंने अपने मंत्रालय से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19 केन्द्रीय विद्यालयों व जवाहर नवोदय विद्यालय का उद्घाटन किया तो 15 केन्द्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों की आधारशिला रखी। 

Image result for वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नये केवी का उद्घाटन करते MHRD मंत्री

निशंक ने शुक्रवार को शास्त्री भवन स्थित मानव संसाधन विकास मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय विद्यालयों के 13 नए भवनों का उद्घाटन किया और 6 नए भवनों का शिलान्यास किया। ये सभी 19 केन्द्रीय विद्यालय देश के 12 राज्यों में स्थित हैं। ऐसा पहली बार है जब केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने इतनी बड़ी संख्या में नए भवनों का उद्घाटन व शिलान्यास किया है। 350 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार इन सभी परियोजनाओं से 20 हजार से अधिक बच्चे लाभान्वित होंगे। 

इस मौके पर पोखरियाल ने कहा केन्द्रीय विद्यालय प्रणाली आज देश में उत्कृष्टता की मिसाल बन गई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने सभी केन्द्रीय विद्यालयों के प्राचार्यों, अभिभावकों, विद्यार्थियों के साथ स्थानीय सांसदों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही केन्द्रीय विद्यालय एक विश्वस्तरीय संस्था बनेंगे।

इसी क्रम में उन्होंने 5 नए जवाहर नवोदय विद्यालयों एवं 1 राष्ट्रीय नेतृत्व संस्थान के स्थाई परिसर के नवीन भवनों का लोकार्पण के साथ ही 9 नवीन विद्यालयों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त ने बताया, इन इमारतों का निर्माण कार्य विगत वर्ष में पूर्ण कर लिया गया है तथा नवीन विद्यालयों के निर्माण का कार्य अनुमानित 2 वर्षों में पूर्ण हो जाएंगे। उपरोक्त निर्माण कार्यों पर कुल अनुमानित लागत 417.06 करोड़ रुपए आएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय मुख्यत: ग्रामीण क्षेत्रों के कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों को गुणात्मक, आधुनिक शिक्षा प्रदान करता है जिसमें सामाजिक मूल्य, पर्यावरण के प्रति जागरुकता, सामूहिक कार्यकलाप तथा शारीरिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण घटक शामिल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!