ICAI CA Exam 2019: रद्द की गई परीक्षाओं की नई तारीखें जारी, चेक करें शेड्यूल

Edited By Updated: 15 Nov, 2019 11:33 AM

icai ca exam 2019 new dates of canceled examinations released

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर...

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 9 नवंबर यानी आज होने वाली सीए की परीक्षाओं की तारीख को स्थगित कर दिया है। ICAI CA फाउंडेशन नवंबर 2019 की परीक्षाएं 9 नवंबर, 2019 से शुरू होने जा रही थीं, पहले परीक्षा की तारीखें 9 नवंबर, 13, 15 और 17, 2019 में निर्धारित की गई थी। लेकिन अब इन रद्द की गई परीक्षाओंं की नई तारीख जारी कर दी गई है। ICAI द्वारा जारी नये शेड्यूल के अनुसार रद्द की गई सीए परीक्षाओं को इसी महीने की 19 और 20 तारीख को आयोजित क‍िया जाएगा। 

चेक करें नया शेड्यूल
फाउंडेशन पेपर– 1(प्र‍िंंस‍िपल एंड प्रैक्‍ट‍िसेस ऑफ एकाउंटिंग): 19 नवंबर 2019
फाइनल {पुरानी स्‍कीम} परीक्षा, (ग्रुप II), पेपर–5 (एडवांस मैनेजमेंट एकाउंटिंग): 19 नवंबर 2019
फाइनल {नई स्‍कीम} परीक्षा,(ग्रुप II),पेपर–5 (स्‍ट्रैटजिक कॉस्‍ट मैनेजमेंट और परफॉर्मेंस इवैल्‍यूएशन): 19 नवंबर 2019
इंश्‍योरेंस एंड र‍िस्‍क मैनेजमेंट(IRM) टेक्‍नीकल एग्‍जामिनेशन,पेपर– 1, मॉड्यूल-I, प्र‍िंस‍िपल एंड प्रैक्‍ट‍िस ऑफ इंश्‍योरेंस: 19 नवंबर 2019
इंटरनेशनल टैक्‍सेशन– असेसमेंट टेस्‍ट (INTT – AT),पेपर– 1, इंटरनेशनल टैक्‍स– ट्रांसफर प्राइसिंग: 19 नवंबर 2019
इंटरमीडिएट(IPC) {पुरानी स्‍कीम} परीक्षा, (ग्रुप II), पेपर– 5, एड‍वांस एकाउंटिंग: 20 नवंबर 2019
इंटरमीडिएट{नई स्‍कीम} परीक्षा, (ग्रुप II),पेपर– 5, एडवांस एकाउंटिंग: 20 नवंबर 2019

इसी तरह IPC ओल्ड स्कीम, ग्रुप 2 पेपर 5 (Advanced Accounting), IPC न्यू स्कीम ग्रुप 2 पेपर 5 (Advanced Accounting) का आयोजन पहले 11 नवंबर 2019 को किया जाना था जो अब 20 नवंबर 2019 को होगा। 

ऐसे करें चेक 
उम्मीदवार नया शेड्यूल चेक करने के लिए ICAI CA की आधिकार‍िक वेबसाइट icai.org पर जाकर चेक कर सकते है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!