MBA MCET Result: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी परीक्षा के नतीजे घोषित, लिंक से करें चेक

Edited By Updated: 23 May, 2020 03:47 PM

mah mba cet 2020 result declared here s how to check

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की ओर से एमबीए सीईटी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर चेक कर ...

नई दिल्ली: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की ओर से एमबीए सीईटी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए है।  जिन उम्मीदवारों  ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। बता दें कि महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने शुक्रवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी है। 

इस परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को किया गया था। बता दें, परीक्षा को क्लियर करने वाले ही काउंसलिंग राउंड के लिए पात्र होंगे। उम्‍मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के ल‍िये खुद को रजिस्‍टर करना होगा।  अपने स्कोर और पसंद के संस्थान के आधार पर, उम्मीदवार राज्य स्थित बी-स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले सकते हैं। 

ऐसे कर पाएंगे चेक
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की विभाग की वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!