AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट, पांच लोगों पर मामला दर्ज

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 10:23 AM

objectionable facebook post targeting aicc general secretary kc venugopal

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल को निशाना बनाकर फेसबुक पर कथित तौर पर मानहानिकारक और आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के...

अलप्पुझा (केरलम) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल को निशाना बनाकर फेसबुक पर कथित तौर पर मानहानिकारक और आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अलप्पुझा साइबर पुलिस ने रविवार रात की गई अधिवक्ता जॉनसन अब्राहम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 11 मई से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर वेणुगोपाल को निशाना बनाते हुए कथित तौर पर अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट किए। आरोप है कि इन पोस्ट का उद्देश्य लोगों में उनके प्रति घृणा पैदा करना और सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए उकसाना था। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और केरल पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर वैमनस्य पैदा करने या उसे बढ़ावा देने के इरादे से झूठी जानकारी फैलाने, दंगा होने की आशंका या जानकारी के बावजूद जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण तरीके से गैरकानूनी रूप से उकसाने और उपद्रव करने के आरोप लगाए गए हैं। 

पुलिस ने बताया कि ये पोस्ट उस समय किए गए थे, जब विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवार को लेकर चर्चा हो रही थी। पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रही थी, उनमें वेणुगोपाल का नाम भी शामिल था और आरोपियों ने सोशल मीडिया पर उनकी उम्मीदवारी का विरोध करते हुए कथित तौर पर पोस्ट किए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों और उनके द्वारा किए गए पोस्ट से जुड़ी जानकारी एकत्र कर ली गई है और जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!