NEET PG 2021 Result:  नीट पीजी परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें कट-ऑफ

Edited By Updated: 29 Sep, 2021 02:50 PM

neet pg exam result released

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET PG 2021 के नतीजों की घोषणा कर दी है। एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट- nbe.edu.in और natboard.edu.in पर परिणाम जारी हुए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस...

एजुकेशन डेस्क: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET PG 2021 के नतीजों की घोषणा कर दी है। एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट- nbe.edu.in और natboard.edu.in पर परिणाम जारी हुए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे साइट के जरिए अपने परिणाम और स्कोर कॉर्ड चेक कर सकते हैं।

NEET PG 2021 परीक्षा का आयोजन 11 सितंबर 2021 को किया गया था। देश भर में 260 से अधिक शहरों और 800 परीक्षा केंद्रों में नीट पीजी परीक्षा का आयोजन किया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद, कैंडिडेट्स को काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया की डेट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 

जानें कट-ऑफ
बता दें कि, नीट पीजी 2021 रिजल्ट के साथ-साथ क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल भी जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम योग्यता कटऑफ हासिल की होगी केवल उन्हीं उम्मीदवारों को योग्य माना जाएगा। इस वर्ष सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ स्कोर 800 में से 302, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 800 में से 265 और  यूआर-पीडब्ल्यूडी के लिए 283 निर्धारित किया गया है। 

NEET PG 2021 Result: ऐसे डाउनलोड करें परिणाम

 

  • आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर 'NEET PG 2021' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, पासवर्ड दर्ज कर सब्मिट कर दें।
  • आपका रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें।


यहां क्लिक कर चेक करें परिणाम

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!