Edited By bharti,Updated: 01 Mar, 2019 07:12 PM
भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आगामी 2-3 मार्च को मध्यप्रदेश के इंदौर में..
इंदौर : भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आगामी 2-3 मार्च को मध्यप्रदेश के इंदौर में स्मार्ट इंडिया हेकाथॉन-2019 ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार कल 2 मार्च को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर सुबह वीडियो स्पीच के माध्यम से इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार यहां एक निजी विश्वविद्यालय को हेकाथॉन 2019 की नोडल सेंटर बनाया गया है। इस आयोजन में देश के कई हिस्सों से प्रतिभागी शोधार्थी शामिल होने पहुँच रहे हैं। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम अनुसार शोधार्थी यहाँ विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा करेंगे। सं नाग