Edited By rajesh kumar,Updated: 17 Feb, 2021 04:46 PM
बोर्ड की ओर से असम पुलिस में रिक्त 597 पदों पर भर्ती के लिए 11 अप्रैल 2018 को नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों पर भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे।
एजुकेशन डेस्क: असम पुलिस में इंस्पेक्टर भर्ती के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड असम (एसएलपीआरबी) ने चनयनित उम्मीदवारों ने की सूचि भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर जारी फाइनल सूचि चेक कर सकते हैं। परीक्षा में कुल 287 पुरूष और 125 महिला अभ्यर्थियों ने सफलता घोषित की है।
20 सिंतबर 2020 को परीक्षा
बोर्ड की तरफ से राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 20 सिंतबर 2020 को परीक्षा का आयोजन किया गया था। 3 सितंबर 2020 को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।
11 अप्रैल 2018 को नोटिफिकेशन जारी
असम पुलिस में इंस्पेक्टर के खाली 597 पदों को भरने के लिए बोर्ड की ओर से भर्ती के लिए 11 अप्रैल 2018 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इन पदों पर भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। बोर्ड की ओर से भर्ती प्रक्रिया में 20 अक्टूबर 2018 और 6 नवंबर 2019 को संसोधित सूचना जारी की गई थी।
यहां चेक करें परिणाम