Edited By pooja,Updated: 25 Oct, 2018 01:15 PM
सेबी ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड वन के लिए 120 भर्तीयां निकाली हैं। इसमें सेबी के अलग-अलग विभागों के लिए असिस्टेंट मैनेजर लेवल पर भर्तियां होनी हैं।
नई दिल्ली: सेबी ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड वन के लिए 120 भर्तीयां निकाली हैं। इसमें सेबी के अलग-अलग विभागों के लिए असिस्टेंट मैनेजर लेवल पर भर्तियां होनी हैं। अब सेबी ने फेस वन एग्जाम के कॉल लैटर जारी कर दिए हैं जिन्हे आवेदक सेबी की वेबसाइट या ibps.sifyitest.com पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। 23 अक्टूबर से 17 नवंबर तक कॉल लैटर डाउनलोग प्रक्रिया होगी।
बता दें सेबी दो ऑनलाइन टेस्ट लेगा फेस 1 ऑनलाइन टेस्ट 17 नवंबर 2018 को होगा जबकि फेस 2 ऑनलाइन टेस्ट 16 दिसंबर 2018 को होगा। दोनो एग्जाम में पास होने के बाद कैंडिडेट का इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद ऑल इंडिया आधार पर कहीं भी नियुक्ति होगी। इसमें अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2018 थी।