यूनिवर्सिटी ने लड़कियों को सुनाया अजीब फरमान, सड़क पर लड़कों से न करें बात

Edited By pooja,Updated: 05 Dec, 2018 01:52 PM

university has told girls do not talk to boys on the road

विश्वविद्यालय में एक लड़कियों का एक अजीबो-गरीब फरमान सुनाया गया है।  यह आदेश है कि  सड़क पर चलते-फिरते लड़कों से बात न करें। लड़कियों को यह आदेश ओडिशा

ओडिशा: विश्वविद्यालय में एक लड़कियों का एक अजीबो-गरीब फरमान सुनाया गया है।  यह आदेश है कि  सड़क पर चलते-फिरते लड़कों से बात न करें। लड़कियों को यह आदेश ओडिशा के बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ने सुनाया है। इसके लिए बाकायद गर्ल्स हॉस्टल रोहिणी हॉल ऑफ रेजिडेंस पर 1 दिसंबर को नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

 

PunjabKesari

 

विश्वविद्यालय के इस फरमान में लिखा है कि, रोहिणी हॉल ऑफ रेजिडेंस में रह रही लड़कियां सड़क पर बात न करें। अगर लड़कियों को ऐसा करते पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई होगी। इस मामले पर यूनिवर्सिटी के पब्लिक रिलेशन इनचार्ज प्रो. पीसी सवाइन ने बताया कि, यह एक अच्छा फैसला है जो विश्वविद्यालय की तरफ से लिया गया है। हम सिर्फ लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं।


बता दें कि, कुछ दिन पहले तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को भी अजीबोगरीब फरमान सुनाया गया। यहां की लड़कियों को पायल और बाल में फूल न लगाने को कहा गया। बच्चों को निशुल्क साइकिल बांटने के लिए तमिलनाडु के स्कूली शिक्षा मंत्री केए सेनगोट्टाईयन अपने विधानसभा क्षेत्र गोबीचेट्टीपाल्यम में स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल पहुंचे थे।

PunjabKesari

उन्होंने कहा था कि, जब पायल पहनी जाती है और उसके घुंघरू की आवाज सुनाई देती है तो लड़कों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होता है और उनका ध्यान भटक जाता है। वहीं, इस बारे में विभाग का भी मानना है कि पायल के घुंघरू की आवाज और फूलों की खुश्बू से लड़के ध्यान नहीं लगा पाते। हालांकि, विभाग की तरफ से अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। यह फरमान कथित रूप से लड़कियों पर लागू किया गया है। साथ ही विभाग ने लड़को को लेकर कोई भी गाइडलाइन नहीं जारी की।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!