UPSC : एग्जाम के लिए इस तरह करें तैयारी, ये टिप्स आ सकते है आपके काम

Edited By bharti,Updated: 25 Jan, 2019 05:55 PM

upsc prepare for exams like this these tips can come your job

हर साल न जानें कितने लोग यूपीएससी यानि सिविल सर्विसेज एग्जाम परीक्षा की तैयारी करते है। फिर भी बहुत कम ...

नई दिल्ली : हर साल न जानें कितने लोग यूपीएससी यानि सिविल सर्विसेज एग्जाम परीक्षा की तैयारी करते है। फिर भी बहुत कम लोग यह परीक्षा पास कर पाते है। लोग इस एग्जाम को पास करने के लिए सालों साल मेहनत करते है ,लेकिन फिर भी एग्जाम क्लीयर नहीं कर पाते है। सिविल सर्विसेज एग्जाम को भारत की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। इसलिए जरुरी है कि इसके लिए सीधे ही कोचिंग क्लास में चले जाना ही शुरुआती रणनीति नहीं होनी चाहिए। अगर आप भी अगर इस एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो आइए जानते है कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जो आपको इस एग्जाम में सफलता दिलवाने में मददगार साबित हो सकते है। 

उम्र और योग्यता
यह बहुत ही अहम सवाल है क्योंकि सीएस एग्जाम की तैयारी सही समय पर करनी चाहिए। न बहुत जल्दी और न बहुत देर से। यूपीएससी के डेटा के मुताबिक, सीएस एग्जाम क्लियर करने वाले ज्यादातर कैंडिडेट्स 23-28 साल के होते हैं। आप इसी उम्र के आसपास तैयारी शुरू कर सकते हैं। अगर कोई 15 साल की उम्र से ही तैयारी शुरू कर दे तो यह बहुत जल्दी होगी। आमतौर पर जब आप ग्रैजुएशन के फाइनल ईयर में होते हैं तो 20-22 साल की उम्र में तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

बेसिक्स को जानें
तैयारी शुरू करने से पहले आपको कुछ जरूरी जानकारी जुटानी चाहिए। जैसे सिविल सर्विसेज एग्जाम क्या होता है, इसके लिए योग्यता क्या है और कैसा पाठ्यक्रम होता है। बेसिक्स क्लियर होने के बाद आप सही से रणनीति बना सकते हैं। आईएएस प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम की तैयारी में फर्क होता है। प्रीलिम्स के लिए आपको बहुत सारी जानकारी चाहिए होगी लेकिन गहराई से नहीं। लेकिन मेन्स के लिए आपको किसी भी टॉपिक की बहुत गहराई तक जानकारी होनी चाहिए। 
PunjabKesari
सही किताबों का करें चयम चुनाव
तैयारी के लिए सही किताबों का चुनाव बहुत ही जरूरी है। आपको उन किताबों का अध्ययन करना चाहिए जो सीएस एग्जाम के लिए सुझाई जाए। आपको इन किताबों को दो बार पढ़ना चाहिए। पहली बार में तो एक-एक करके सारे चैप्टर पढ़ जाएं। दोबारा में सिर्फ अहम चैप्टरों को पढ़ें। अगर आप प्रीलिम्स या मेन्स से पहले इन किताबों का एक बार फिर अध्ययन कर लें तो काफी अच्छा होगा। 

सही न्यूजपेपर और मैगजीन पढ़ें
अगर आपको मालूम नहीं हैं तो जान लें कि सिविल सर्विसेज के एग्जाम में करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस काफी मायने रखता है। पेपर 1 में करंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस से कम से कम 30-40 सवाल आते हैं। इन चीजों को कवर करने के लिए आपको रोजाना अच्छे समाचार पत्र और मैगजीन का अध्ययन करना चाहिए। 

एक शेड्यूल बनाएं और उस पर अमल करें
जब आप घर पर तैयारी शुरू करते हैं तो इस बात का डर रहता है कि आप आराम को तरजीह देंगे। इसके लिए आपको 10-12 महीने की योजना बना लेनी चाहिए। अपने समय को पेपर 1 और 2 में बांट लें। प्रीलिम्स का पेपर 2 सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर का है, इसलिए उस पर बहुत ही ज्यादा फोकस न करें। इसकी बजाय आपको पेपर 1 यानी जनरल स्टडी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!