Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 May, 2026 01:58 PM

TV इंडस्ट्री की मशहूर एक्टर Aashka Goradia दूसरी बार मां बनी हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। काफी सालों से Aashka Goradia छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन अपने समय में उन्होंने अपनी एक्टिंग से बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। फ़िलहाल वो अभी अपना...
TV इंडस्ट्री की मशहूर एक्टर Aashka Goradia दूसरी बार मां बनी हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। काफी सालों से Aashka Goradia छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन अपने समय में उन्होंने अपनी एक्टिंग से बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। फ़िलहाल वो अभी अपना बिज़नेस संभाल रही हैं।
Aashka Goradia ने अपने इंस्टाग्राम पर घर आये नन्हे मेहमान की फोटो शेयर की है और साथ में अपने दूसरे बेटे का नाम भी रिवील किया है। वैसे तो उनके बेटे का जन्म 1 मई को ही हो गया था लेकिन 8 मई को उन्होंने फैंस के साथ अपनी खुशखबरी शेयर की। इसी के साथ उन्होंने बहुत इमोशनल कैप्शन भी लिखा है-
1 मई, 2026 को हमारे दिलों में दस्तक देते हुए, हम घोषणा करते हैं—रिचर्ड थियोडोर गोबल।
एक बार फिर, ईश्वर की दिव्य योजना में हमारा विश्वास नया और अडिग हो गया है, और हमें मिले सभी उपहारों के लिए हम कृतज्ञ हैं।
इसी कैप्शन में उन्होंने अपने बेटे का भी नाम बता दिया है।
2017 में हुई थी आशका और ब्रेंट की शादी
आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री की आशका 2017 के दिसंबर में ब्रेंट गोबल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। आशका का पति क्रिश्चियन था, इस वजह से इन्होने एक नहीं बल्कि दो रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। इससे पहले आशका और ब्रेंट ने 2023 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था।
इन शोज में आशका कर चुकीं हैं काम
बता दें कि इस समय आशका इंडस्ट्री से दूर रही हैं लेकिन अपने समय में वो काफी मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। इन्होने नागिन, कुसुम और लागी तुझसे लगन जैसे हिट सीरियल में काम किया है। इसके अलावा बिग बॉस 6 जैसे रियलिटी शो में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। इस समय वो अपने फैमिली के साथ-साथ अपने बिज़नेस पर ध्यान दे रही हैं।