चीन में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 14 लोगों की मौत; 60 को सुरक्षित निकाला गया

Edited By Updated: 09 Nov, 2026 09:35 PM

major fire breaks out in a multi story building in china

चीन के उत्तरी शांक्सी प्रांत की राजधानी ताइयुआन में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग जाने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया...

नेशनल डेस्क : चीन के उत्तरी शांक्सी प्रांत की राजधानी ताइयुआन में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग जाने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि रविवार शाम चार बजकर 59 मिनट पर इमारत में आग लगी।

सरकारी समाचार पत्र 'ग्लोबल टाइम्स' की खबर के अनुसार, आग को दोबारा भड़कने से रोकने के लिए दमकलकर्मियों ने शहर के यिंग्जे जिले में इमारत की ऊपरी मंजिलों के पास आग से प्रभावित हिस्से पर पानी डालने के लिए ऊंचाई पर आग बुझाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया। इस दौरान इमारत की कुछ मंजिलों से धुआं लगातार उठता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत में कई प्रशिक्षण संस्थान हैं और इसके पास ही एक होटल स्थित है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!