Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 May, 2026 01:19 PM

Anurag Dobhal : बिग बॉस 17 फेम Anurag Dobhal अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है। पिछले कुछ दिनों पहले ही फेमस यूटूबेर अनुराग ने लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, इसके पीछे की वजह से उनका ही परिवार और बीवी थी।
Anurag Dobhal : बिग बॉस 17 फेम Anurag Dobhal अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है। पिछले कुछ दिनों पहले ही फेमस यूटूबेर अनुराग ने लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, इसके पीछे की वजह से उनका ही परिवार और बीवी थी। इस एक्सीडेंट में उन्हें बहुत चोट लगी और काफी दिनों तक सेहत से जुडी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने चैनल पर अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। यूट्यूब के इस व्लॉग में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अच्छे रिश्ते को दिखाया है।
पत्नी Ritika Chauhan संग खत्म हुईं दूरियां
एक व्लॉग के जरिए अनुराग ने बताया कि अब वो अपनी पत्नी और बच्चे संग रिश्ते की नई शुरुआत करने को तैयार हैं। इसी के साथ अनुराग ने अपने पुराने वादे को याद करते हुए कहा कि शादी से पहले मैंने अपनी पत्नी को कुछ वादा किया था, जो पूरा नहीं हो पाया है। इसी के साथ उन्होंने अपने जीवन का दुःख-दर्द सुनाते हुए बताया कि मैं पूरी तरह बर्बाद हो चुका हूँ, मेरी घर, गाड़ी, प्रॉपर्टी सब मेरे घरवालों के नाम है और मेरे नाम कुछ भी नहीं है। परिवार की वजह से मेरी मानसिक शांति बिलकुल भंग हो गई है। पिछले समय के दौरान मुझसे जो गलती हुई हैं, मैं उनकी माफ़ी मांगता हूँ।
परिवार संग खत्म किए रिश्ते
इसी के साथ उनकी पत्नी रितिका ने बताया कि जब अनुराग हॉस्पिटल में एडमिट थे तो उन्होंने उसके परिवार को फ़ोन भी किया लेकिन उनमे से कोई भी अनुराग का हाल-चाल पूछने हॉस्पिटल नहीं आया। इस वजह से उन्होंने फैसला लिया कि अब दोनों अपने बच्चे के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगे और इसी के साथ अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई संग सब रिश्ते तोड़ दिए हैं।
