Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Jun, 2026 04:56 PM

Anurag Dobhal Divorce Rumors : बिग बॉस 17 से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर से एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। अनुराग डोभाल अपनी वीडियो को लेकर काफी फेमस हैं और अपने व्लॉगस द्वारा अनुराग फैंस को अपडेट देते रहते हैं।
Anurag Dobhal Divorce Rumors : बिग बॉस 17 से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर से एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। अनुराग डोभाल अपनी वीडियो को लेकर काफी फेमस हैं और अपने व्लॉगस द्वारा अनुराग फैंस को अपडेट देते रहते हैं। अब हाल ही में में उन्होंने एक व्लॉग पोस्ट किया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में साझा किए गए एक व्लॉग में उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की।
फिर से अलग होने वाले हैं Anurag Dobhal और Ritika Chauhan ?
व्लॉग के दौरान उनके एक फैन ने सवाल किया कि कुछ समय से आपके व्लॉग में आपकी पत्नी और बच्चा दिखाई नहीं दे रहा है ? क्या दोनों के बीच सब ठीक है ? इसी बात का जवाब देते हुए अनुराग ने बताया कि वो और ऋतिका फ़िलहाल साथ में नहीं रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि समय कुछ सही नहीं चल रहा था तो हमें लगता है कि दोनों को एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस देना चाहिए। उनके अनुसार, जब तक व्यक्ति खुद मानसिक रूप से बेहतर महसूस नहीं करता, तब तक वह दूसरे को भी खुश नहीं रख सकता।

तलाक की बात पर उन्होंने चुप्पी थोड़ी और कहा कि फ़िलहाल तो सब ठीक है, ऐसी कोई स्थिति नहीं है। अनुराग ने कहा कि यदि दोबारा सब कुछ ठीक हो गया तो हम साथ में आ जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस को बताया कि समय कैसा भी हो मैं अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर उनसे मिलने भी जाते हैं और किसी पर अपने साथ रहने का दबाव नहीं बनाना चाहते।
