Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Jun, 2026 01:25 PM

Archana Puran Singh : टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और अभिनेता परमीत सेठी के बेटे आर्यमन सेठी सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। हालाँकि उनका सपना अभिनय की दुनिया में कदम रखने का है लेकिन फ़िलहाल वह अपने...
Archana Puran Singh : टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और अभिनेता परमीत सेठी के बेटे आर्यमन सेठी सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। हालाँकि उनका सपना अभिनय की दुनिया में कदम रखने का है लेकिन फ़िलहाल वह अपने यूट्यूब व्लॉगस के जरिए दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। उनकी फॅमिली वीडियो और मजेदार कंटेंट को लोग खूब पसंद करते हैं।
हाल ही में आर्यमन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने मुंबई में अपना नया घर खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आलीशान प्रॉपर्टी की कीमत करीब 50 करोड़ रूपये बताई जा रही है। वीडियो में आर्यमन ने अपने द्राम होम की झलक भी दिखाई और घर का छोटा सा टूर कराया।
आर्यमन ने बताया की उनका घर अभी निर्माणधीन है और वह इसके पूरी तरह तैयार होने का इन्तजार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि वो भविष्य में वह अपनी मंगेतर योगिता के साथ इसी घर में रहेंगे।

व्लॉग में उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने साथ में दो बंगले खरीदे है, जो एक-दूसरे के बिलकुल पास स्थित हैं। आर्यमन पड़ोस वाले बंगले में शिफ्ट होंगे। उनके मुताबिक, माता-पिता के करीब रहना उनके लिए बेहद खास है क्योंकि वह परिवार के साथ मजबूत जुड़ाव महसूस करते हैं।
इसके अलावा वीडियो में परिवार के साथ बिताए गए कई खूबसूरत पल भी देखने को मिले। अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी और आर्यमन की बॉन्डिंग ने एक बार फिर दर्शको का दिल जीत लिया। फैंस इस नए व्लॉग को खूब पसंद कर रहे हैं और आर्यमान को उनके नए घर के लिए बधाइयां दे रहे हैं।
