Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Jul, 2026 11:05 AM

Arshdeep Singh and Samreen Kaur : पिछले कुछ समय से अर्शदीप सिंह और समरीन कौर और रिलेशनशिप की खबरें लगातार सुर्खियों में थीं। हालांकि, अब खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इन अटकलों को सच साबित कर दिया है
Arshdeep Singh and Samreen Kaur : पिछले कुछ समय से अर्शदीप सिंह और समरीन कौर और रिलेशनशिप की खबरें लगातार सुर्खियों में थीं। हालांकि, अब खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इन अटकलों को सच साबित कर दिया है। अर्शदीप ने समरीन कौर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों बेहद करीब नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में My Person लिखा और दिल वाला इमोजी ही लगाया। इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते पर लगभग आधिकारिक मुहर लग गई। आइए सबसे पहले जानते हैं कौन है अर्शदीप सिंह की बेटर हाल्फ समरीन कौर।
जम्मू-कश्मीर में हुआ समरीन कौर का जन्म
समरीन कौर का जन्म साल 19999 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उनका परिवार शिक्षा से जुड़ा रहा है। उनकी मां प्रोफेसर हैं जबकि उनके पिता भी शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। ऐसे माहौल में पली-बढ़ी समरीन के जीवन में अनुशासन और शिक्षा की हमेशा महत्वूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पुणे स्थित सिम्बायोसिस संस्थान से बी.कॉम (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की और इसके बाद चंडीगढ़ के एम.बी.ए की पढाई पूरी की।
2018 में जीवन में आया बड़ा मोड़
2018 में समरीन कौर की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव आया। इस वर्ष उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में स्टेट फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। इसके बाद ही उन्होंने मॉडलिंग के साथ एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा।
इसके बाद धीरे-धीरे उनका करियर ऊपर चढ़ता गया और इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी जगह बना ली। 83, नेल पॉलिश, सरदार जी 2 और जिंद माही जैसी फिल्मों में समरीन कौर को देखा जा चुका है। इसके अलावा पंजाबी इंडस्ट्री में भी वो काफी फेमस हैं। समरीन कई लोकप्रिय पंजाबी म्यूजिक वीडियोज़ में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उनके काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

समरीन कौर की नेटवर्थ
समरीन कौर सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी लोकप्रियता रखती हैं। खासतौर पर इंस्टाग्राम पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है, जहां उन्हें 4.4 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ष 2026 तक उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जाती है।