Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Nov, 2026 02:59 PM

पंजाब के जालंधर में रविवार, 1 नवंबर को तड़के हुए एक दुखद हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों दोस्त बर्थडे पार्टी में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
Honey Singh Nephew Vidit Auluck Passed Away : पंजाब के जालंधर में रविवार, 1 नवंबर को तड़के हुए एक दुखद हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों दोस्त बर्थडे पार्टी में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
इस हादसे का शिकार बने मृतकों में प्रसिद्द पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकार्ड्स के मालिक दिनेश के बेटे विदित अलोाक शामिल हैं, जो मशहूर पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह के रिश्ते में भतीजे लगते थे। वहीं दूसरे मृतक की पहचान शहर के जाने-माने पैपी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है। इस हादसे पर गायक यो यो हनी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक स्टोरी साझा की, जिसमें विदित के पिता दिनेश को टैग करते हुए इस दुखद खबर की पुष्टि की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए, हनी सिंह ने अपने भतीजे के जाने पर गहरा दुख जताया। एक भावुक संदेश साझा करते हुए गायक ने लिखा, "यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है... अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ कृपा करें, कृपा करें, कृपा करें @dineshauluck।
विदित औलुक, म्यूजिक लेबल 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के संस्थापक दिनेश औलुक के बेटे थे। यह हादसा रविवार तड़के पंजाब के जालंधर में हुआ, जिसमें विदित के साथ उनके दोस्त आरव तलवार की भी जान चली गई।