'आर्टिकल 370' इतिहास का हिस्सा है, कैसे हटा सबने सुना होगा, पर कैसा हुआ फिल्म में दिखेगा : प्रियामणी

Updated: 20 Feb, 2024 02:47 PM

article 370 how it happened will be seen in the film priyamani

​​​​​​​आर्टिकल 370 हटाने के पीछे क्या वजह थी और कश्मीर के हालात क्या थे, इससे आम लोग शायद ही परिचित होंगे।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आर्टिकल 370 हटाने के पीछे क्या वजह थी और कश्मीर के हालात क्या थे, इससे आम लोग शायद ही परिचित होंगे। इस असल घटना से प्रेरित फिल्म 'आर्टिकल 370' ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यामी गौतम के साथ प्रियामणि भी दमदार भूमिका में नजर आएंगी। कश्मीर घाटी के अनदेखे हालात बयां करती यह फिल्म 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बारे में प्रियामणि ने पंजाब केसरी/नवोदय टाइम्स/जगबाणी/हिंद समाचार से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश:

PunjabKesari

Q. बतौर दर्शक इस फिल्म से क्या नई उम्मीद की जा सकती है?  
-आप इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीद कर सकते हैं। यह एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें दर्शकों को बहुत सारी नई चीजें देखने को मिलेंगी। मैं खुद पहली बार यह जॉनर सुन रही हूं और काम कर रही हूं। ऐसी कहानी पहले कभी नहीं आई है। 
ऐसे में मैं दर्शकों से उम्मीद करती हूं कि जब 23 फरवरी को यह फिल्म आएगी तो उन्हें काफी सारे तथ्य पता चलेंगे, जो उन्हें शायद पहले मालूम नहीं होंगे। हमारा पूरा जोर उन्हें यह बताने का है कि उस समय कैसी परिस्थितियां थीं और सबकुछ कैसे हुआ था। अगर अभी आप आम लोगों से इस बारे में पूछेंगे तो उन्होंने इसके बारे सुना जरूर होगा, लेकिन यह कैसे हुआ इसके बारे में उन्हें शायद ज्यादा जानकारी न हो।


Q. 'आर्टिकल 370' में आर्टिकल हटाने के साथ इससे संबंधित दूसरे किस पक्ष पर जोर देगी?
-जब कोई फिल्म इस तरह के विषय पर बनती है तो वह अपने साथ उस घटना का पूरा अतीत लेकर चलती है। 'आर्टिकल 370' की कहानी सत्य घटना से प्रेरित है और ऐसा सच में हुआ था। हम सभी के किरदार भी उसी तरह के हैं। मेरा किरदार ब्यूरोक्रेट की भूमिका में हैं और यामी गौतम एजैंट के रोल निभा रही हैं, जो ग्राऊंड पर काम करती हैं। फिल्म में आप इनका यूनियन देखेंगे कि दोनों ने मिलकर किस तरह इस मिशन को पूरा करने में योगदान दिया। सबसे खास बात है कि इस मिशन में एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई। यही आर्टिकल 370 की खूबसूरती है इसलिए लोगों को यह जरूर जानना चाहिए कि इसे किस तरह अंजाम दिया गया।

 

Q. ट्रेलर देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि आपका किरदार चुप रहकर अपनी पावर दिखाएगा। इसमें कितनी सच्चाई है?
- नहीं, ऐसा नहीं है। मैं पी.एम.ओ. ऑफिसर का किरदार निभा रही हूं। वह पॉलिटिकल में जा रही हैं कि यह मिशन कैसे पूरा होगा। उसके पास एन.आई.ए. को अप्वाइंट करने की अथॉरिटी है। इसी बीच वह यामी से मिलती हैं। फिल्म में आप देखेंगे कि दोनों मिलकर किस तरह इस मिशन को पूरा करती हैं। मैं बहुत ग्रेटफुल हूं कि आदित्य धर सर ने मुझे इस फिल्म के लिए चुना। 

 

Q. आर्टिकल 370 बहुत विवादित विषय रहा है, ऐसे में इस फिल्म को हां करने की सबसे बड़ी वजह क्या रही?  
- इसकी सबसे खास वजह थी कि आर्टिकल 370 हमारे इतिहास का हिस्सा है। सबने इसके बारे में सुना जरूर होगा, पर कैसे हुआ फिल्म में दिखेगा। पहले मैंने कभी कोई ऐसा किरदार नहीं निभाया जो किसी दूसरे व्यक्ति पर बेस्ड हो और जो इन सभी घटनाओं से गुजरा हो। इसके लिए आदित्य धर और आदित्य सुहास जंभाले सर ने बहुत रिसर्च की है। जब उन्होंने मुझे इसके बारे में बताया तो मैंने कहा कि क्या सच में ऐसा हुआ था। मैं खुद के डायलॉग्स की बात करूं तो ऐसा बिल्कुल नहीं था कि परिस्थिति के हिसाब से इसमें पंच डाला गया हो। फिल्म में सब कुछ बहुत रियल रखा गया और उसी तरह शूट भी किया गया है।

 

Q. किसी अन्य किरदार के मुकाबले रियल लाइफ किरदार निभाने के लिए आपको कितनी खास तैयारी करनी पड़ी?
-ईमानदारी से बताऊं तो इसके लिए मैंने इतनी ज्यादा तैयारी नहीं की थी। मेरे लिए सब कुछ पूरी तरह से नया था तो ऐसे में मेरे मन में जो आया मैंने बस लगातार उसे फॉलो किया। मैं फील करती थी कि अगर राजेश्वरी ऐसे बोलेगी तो अच्छा रहेगा। उसका बॉडी लैंग्वेज ड्रेसिंग सेंस के हिसाब से ऐसा होगा। प्रॉब्लम को अप्रोच करने का उसका ऐसा तरीका होगा। वह अपने फैसलों को लेकर बहुत कॉन्फिडैंट दिखनी चाहिए, क्योंकि उसे ऊपर से ग्रीन सिग्नल मिल रहा है। मिशन के लिए वह कसम खाती है कि मैं ये करूंगी और मुझे ये करना है। तो वह इसके लिए कैसे जाएगी। यह आपको फिल्म में देखने को मिलेगा।  

 

Q. यामी गौतम के साथ आपका काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा और सेट पर कितनी एनर्जी रहती थी?
- वह बहुत अच्छी एक्टर हैं, उनके साथ काम करने में मजा आया। इससे पहले भी उन्होंने शानदार काम किया है। मैं ही नहीं मेरे हसबैंड का भी यही मानना है। जब मैंने उन्हें बताया कि मुझे एक फिल्म ऑफर हुई है, जिसमें मेरे अपोजिट यामी होंगी तो उनकी पहली ही लाइन थी कि मुझे तुम दोनों को स्क्रीन पर साथ देखकर खुशी होगी। यामी की एक और खास बात है कि वह जब भी कोई किरदार निभाती हैं, तो ऐसा नहीं लगता कि वह कोई एक्स्ट्रा एफर्ट लगा रही हैं, अपनी स्क्रिप्ट और रोल के लिए वह बहुत प्रिपेयर होती हैं। उनके दिमाग में अलग ही स्टोरी चल रही होती है कि किरदार ऐसा है, ऐसा होना चाहिए और इसके लिए क्या करना होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!